Salman's first action film

Cinema के किस्से : सलमान की पहली एक्शन फिल्म, जिसमें पहली बार दिखाएं सिक्स पैक एब्स, रात भर करते थे एक्सरसाइज

Top Cinema Stories बॉलीवुड

Cinema के किस्से : सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्टर माने जाते है। उनका दबंग स्टाइल बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक हर जगह पॉपुलर है। एक रोमांटिक हीरो से लेकर एक्शन हीरो तक, उकने अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया है। उनका एक्शन के प्रति गहरा लगाव रहा है। सलमान 90 के दशक के समय से ही एक्शन फिल्म करते आ रहे है।

सलमान खान ने वांटेंड, दबंग, किक, रेस 3, एक था टाइगर जैसी कई एक्शन फिल्में दी और ये सब सुपरहिट रही। लेकिन क्या आप जानते है कि उनकी पहली एक्शन फिल्म कौन-सी थी। जिसमें उन्होंने पहली बार अपने एब्स दिखाए थे। सलमान खान की पहली एक्शन फिल्म का नाम ‘वीरगति’ है। इससे पहले उन्होंने रोमांटिक हीरो के अवतार में अपनी पहचान बना ली थी। इंडस्ट्री में उस समय हर कोई रोमांटिक फिल्में ही कर रहा था।

रोमांटिक हिट फिल्में दी

हरियाणा में इस बार बारिश वाली होली 6

सलमान खान ने ‘मैंने प्यार किया’ और ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी रोमांटिक हिट फिल्में दी थीं। इसके बाद वह कुछ अलग करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने इस फिल्म के लिए हां कहा। सलमान खान ने इस फिल्म के लिए अपनी बॉडी फिजीक्स पर काम किया और एब्स बनाए। जोकि फिल्म में भी देखने को मिले।

Whatsapp Channel Join

1995 में रिलीज हुई

वीरगति हिंदी एक्शन फिल्म थी जो साल 1995 में रिलीज हुई थी। इसे डायरेक्ट किया था केके सिंह ने। फिल्म को लिखा भी उन्होंने ही था। लेकिन केके सिंह ने जब इसकी स्क्रिप्ट सलमान को सुनाई तो सलमान ने फिल्म के लिए तुरंत हां कर दिया। सलमान खान को फिल्म के डायलॉग और किरदार पसंद आया। पूरी फिल्म में उनके चेहरे पर एक स्माइल तक देखने को नहीं मिली।

EYEbAw4XgAAQWUX

इस फिल्म को सलमान की पहली एक्शन फिल्म बोलकर प्रमोट किया गया था। वीरगति ऑडियंस को बॉक्स ऑपिस तक नहीं खींच पाई। फिल्म के डायलॉग खूब पंसद किए गए। सलमान एक्शन करते हुए भी दमदार दिखें। लेकिन लोगों को क्लाइमैक्स में हीरो का मरना पसंद नहीं आया। फिल्म फ्लॉप हो गई। लेकिन जब फिल् की डीवीडी रिलीज की गई तो उम्नीद से ज्यादा बिकी। लोगों ने फिल्म को खूब पसंद किया। फिल्म में एक्टिंग कर रह थे सलमान खान, अतुल अग्निहोत्री, दिव्या दत्ता और अखिलेंद्र मिश्रा। वीरगति इकलौती फिल्म थी जिसमें पूजा दढ़वाल नजर आई थी। हालांकि फिल्म को लेकर कई नेगेटिव रिव्य भी आए थे। लेकिन अपनी डीवीडी सेल्स के बाद फिल्म ने सफलता हासिल की थी।

खबरें ओर भी है