stock market

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट, निवेशकों की वेल्थ में 7.5 लाख करोड़ की कमी

बिजनेस देश बड़ी ख़बर

आज के कारोबारी दिन (28 फरवरी) शेयर बाजार में एक बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1000 अंकों (1.31%) की गिरावट के साथ 73,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 300 अंकों (1.33%) की गिरावट आई है, जो 22,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट और केवल 2 में तेजी आई है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 में गिरावट देखने को मिली, जबकि सिर्फ 4 में ही तेजी आई है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट आई है, जिसमें निफ्टी IT (3.27%), ऑटो (2.65%), मीडिया (2.50%), सरकारी बैंकों (2.05%) और मेटल (1.82%) में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।

इस बिकवाली की वजह से निवेशकों की वेल्थ में 7.5 लाख करोड़ रुपए की कमी आई है। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का ओवरऑल मार्केट कैप 28 फरवरी को सुबह 10 बजे 385 लाख करोड़ रुपए रहा, जो 27 फरवरी को 393 लाख करोड़ रुपए था।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें