Dev Patel : एक्शन थ्रिलर फिल्म मंकी मैन 5 अप्रैल को दनियाभर में रिलीज हो चुकी है बस इंडिया के सिनेमाघरो को छोड़कर। स्लमडॉग मिलिनेयर एक्टर देव पटेल ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया और इसमें एक्टिंग करते भी दिख रहे है। इसी फिल्म से शोभिता धुलिपाला ने भी हॉलीवुड में एंट्री मारी है। फिल्म मे दिखाया गया है कि देव उन भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ खड़े है और उससे बदला लेने की ताक में दिख रहे है। दरअसल वो उनसे अपनी मां की हत्या का बदला लेने का प्लान कर रहा है जो आज भी गरीबों और मजबूर लोगों को पीड़ित कर रहे है।
फिल्म की कहानी भारत पर बेस्ड है और ये हनुमान की कथा से प्रेरित दिख रही है। ट्रेलर में देव के किरदार को एक अंडरग्राउंड फाइट क्लब में दिखाया जा रहा है जिसे पैसों के लिए कुछ फेमस फाइटर्स जाकर पीटते हैं। लड़ाई के दौरान वह गोरिल्ला वाला मुखौटा पहनते हैं। इस ट्रेलर में देव के बचपन की झलकियां हैं जिसमें वह अपनी मां के साथ समय वक्त बिताता दिख रहा और कैसे उनकी जिंदगी खत्म हो गई। इसमें दिखाया गया है कि जैसे-जैसे वह बड़ा होता है देव दुश्मनों से बदला लेने के तमाम तरीके ढूंढता है जिन्होंने उससे उसका सब कुछ छीन लिया है।
भारत में मंकी मैन बैन

Dev Patel की मंकी मैन में भगवा रंग को बदलकर लाल कर दिया गया। उसके बाद भी फिल्म अटकी हुई है। इस फिल्म के लिए देव ने अपना हाथ तुड़वाया लोगों की भौंहें छीली और फोन पर शूट किया। 22 फरवरी 2009 में जब 81वें अकैडमी अवॉर्ड होस्ट किए जा रहे थे। इंडिया में सेट फिल्म स्लमडॉग मिलिनियर उस रात आठ ट्रॉफी अपने घर लेकर गई। फिल्म को ब्रिटिश डायरेक्टर डैनी बॉयल ने बनाया था। दुनिया इस फिल्म पर लाहालोट हुए जा रही थी। वो बात अलग है कि इंडिया में फिल्म को जमकर कोसा गया। इंडियन मीडिया ने फिल्म पर पॉवर्टी पॉर्न का लेबल चिपका दिया। फिल्म ने दुनियाभर में पर्याप्त शोर मचाया। सारे हो-हल्ले के बीच सबकी नजर थी उस पतले चेहरे वाले लड़के पर। फिल्म में उसने जमाल का रोल किया। हम उसी की दुनिया बदलते हुए देखते है। फिर खबर आई कि वो भारतीय मूल का ब्रिटिश एक्टर है उसका नाम देव पटेल है।

देव ने आगे चलकर द बेस्ट मैरीगोल्ड होटल, लॉयन, होटल मुंबई और दा ग्रीन नाइट जैसी क्रिटिकली अकलेम्ड फिल्मों में काम किया। इतनी अच्छी फिल्मों के बावजूद हॉलीवुड उन्हें सिर्फ एक चश्मे से देख रहा था। हॉलीवुड में लंबे समय तक एक धारणा रही है कि यही आप श्वेत पुरुष नही है, तो आपको सिर्फ एक किस्म का रोल मिलेगा। डाइवर्सिटी के नाम पर उनकी अंतरात्मा तो अब जागी है। खैर देव बताते है कि उन्हें एक्सप्लोर करने के लिए ज्यादा किरदार नहीं मिल रहे थे। तो उन्होंने खुद अपने आप को हीरो बनाने का फैसला कर लिया। फिल्मों में आने से पहले देव मार्शल आर्ट्स करते थे। अपनी चमड़ी के रंग से झलकने वाली भारतीयता से भागते-भागते थक गए थे। अब उसे गले लगाकर अपनाने की जरुरत थी।

मंकी मैन की शूटिंग नौ महीनों में पूरी हो गई थी। साल 2021 में खबर आई कि 30 मिलियन डॉलर में नेटफ्लिक्स ने फिल्म के राइट्स खरीद लिए है। भारतीय रुपये में ये आज के हिसाब से करीब 250 करोड़ होते है। नेटफिल्क्स के साथ डील फाइनल हो गई। रिलीज से पहले इंडस्ट्र के लोगों के लिए एक स्क्रीनिंग रखी गई। वहां फिल्म देखने वालों ने इसे मुंबई का जॉन विक कहा, गेट आउट और नोप जैसी फिल्में बनाने वाले जॉर्डन पील भी उन लोगों में से थे। जॉर्डन को लगा कि नेटफिल्क्स से फिल्म के राइट्स ले लिए। यूनिवर्सल पिक्चर्स को फिल्म दिखाई।

वो इसे दुनियभर में डिस्ट्रिब्यूट करने के लिए राजी हो गए। अनाउंस किया गया कि 5 अप्रैल 2024 को मंकी मैन दुनिभर के सिनेमाघरों उतरेगी। फिल्म के प्रोमो रिलीज होते रहे। बस इंडिया वाले प्रोमो की शक्ल बदलती रही। इंडिया वाले प्रोमो में पहले रिलीज डेट को 5 अप्रैल बताया गया। फिर ये तारीख 19 अप्रैल हुई। कुछ दिन बीते और एक पुख्ता तारीख कमिंग सून बन गई। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि ये चल क्या रहा है। फिर डू प्लस टू वाला काम शुरु हुआ। मंकी मैन के नायक की कहानी हनुमान से प्रेरित है। वो एक ऐसे आदमी के सामने खड़ा होता है जो पॉलिटिक्स में अच्छी-खासी पहुंच रखता है। उस आदमी की पार्टी का रंग भगवा है। जाहिर है इस बात पर विवाद होना ही था। हुआ भी।

बाकी मंकी मैन को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही है कि इसे 26 अप्रैल को रिलीज किया जा सकता है। ये फिल्म कब आएगी, कितने कट्स के साथ रिलीज की जाएगी और कैंची चलने के बाद फिल्म की आत्मा बची रहेगी या नहीं इसका जवाबि समय के साथ ही पता चलेगा। बस इस पूरी घटना के बीच साल 201 में आई ब्लैक पैथर याद आती है। फिल्म में एक किरदार कहता है Glory to Hanuman. यानी हनुमान की जय हो। पूरी दनिया ने ये डायलॉग सुना। बस इंडिया वालो ने नही। अपने यहां डायलॉग ग्लोरी टू के बाद म्यूट कर दिया गया था। ऐसे में सिर्फ इतना ही कह सकता है, सेंसर की जय हो।