25

हरियाणा में बड़े स्तर पर IAS/HCS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची

हरियाणा की बड़ी खबर
  • IAS और HCS अधिकारियों के 41 तबादले व नियुक्तियां की गईं, कई जिलों में नए SDO, ADC, नगर निगम आयुक्त लगाए गए।
  • जगह-जगह खाली पदों पर तैनाती, कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी, बदले गए कई जिला परिषद CEO और DRDA प्रमुख।
  • मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा आदेश जारी, 26 मई 2025 को चंडीगढ़ से जारी हुआ स्थानांतरण आदेश।

IASPostings – HCSTransfers: हरियाणा सरकार ने IAS और HCS अधिकारियों के 41 तबादलों और नियुक्तियों का बड़ा आदेश जारी किया है। इस आदेश में अनेक जिलों में उपमंडल अधिकारियों, जिला परिषद के सीईओ, नगर निगम आयुक्तों, तथा विभागीय पदों पर अधिकारियों की तैनाती और फेरबदल किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

IAS अंकित कुमार चौकसे को अब झज्जर के उपमंडल अधिकारी (SDO civil) के पद पर भेजा गया है। वहीं, IAS शशवत सांगवान को बराड़ा का SDO नियुक्त किया गया है।

HCS अधिकारी विवेक पदम सिंह को अब प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग में नियंत्रक बनाया गया है और उन्हें हरियाणा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग तथा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड का सदस्य सचिव भी बनाया गया है।

Whatsapp Channel Join

डॉ. सरिता मलिक को प्रकाशन विभाग में सचिव बनाया गया है और वत्सल वशिष्ठ को स्थानांतरित कर पुनः हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन का सचिव बनाया गया है।

ADC स्तर पर हुए तबादलों में, जग निवास को झज्जर का ADC, सुशील कुमार-I को महेंद्रगढ़, वीरेंद्र सिंह सहरावत को सिरसा, सतीर सिंह को कुरुक्षेत्र, मनीष कुमार लोहान को जिला नगरपालिका आयुक्त, कैथल, संजय कुमार को दक्षिण गुरुग्राम, भूपेंद्र सिंह को गुरुग्राम में तैनात किया गया है।

महत्वपूर्ण विभागीय फेरबदल में, शिवजीत भारती को नारायणगढ़ SDO, अमित को बराड़ा का SDO, श्वेता सुहाग को रोहतक SDO, सुशील कुमार-II को नूंह नगरपालिका आयुक्त, अश्विनी मालिक को AYUSH विभाग में पदस्थापित, हरप्रीत कौर को उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थापित, तथा नीरज शर्मा को सूचना विभाग में अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।

अन्य उल्लेखनीय नियुक्तियों में:

  • शंभु को गौड़ ब्राह्मण संस्था, रोहतक का प्रशासक बनाया गया है।
  • मीतू धनखड़ गुरुग्राम की चीफ प्रोटोकॉल ऑफिसर बनी हैं।
  • हनी बंसल को स्टेट पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी, हरियाणा का सचिव नियुक्त किया गया है।

ब्रह्म प्रकाश (HCS-2019) के संबंध में आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।

यह आदेश मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा 26 मई 2025 को चंडीगढ़ से जारी किया गया है।