Copy of लगडू गांव में सत्संग की आड़ में धर्मांतरण प्रदर्शन शुरू 20

बहन के घर समझौते को आए तीन भाइयों पर हमला, एक की मौत दो घायल

हरियाणा की बड़ी खबर

बहन के ससुराल समझौता कराने पहुंचे भाइयों पर हमला
एक भाई की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
जीजा और उसके परिवार पर हत्या का आरोप


हरियाणा के भिवानी जिले के बवानीखेड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव अलखपुरा में एक युवती के ससुराल में सुलह-सफाई कराने आए तीन भाइयों पर उसके पति और ससुरालवालों ने चाकू और रॉड से हमला कर दिया, जिसमें एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

Whatsapp Channel Join

मृतक की पहचान गांव अलखपुरा निवासी संजय के रूप में हुई है। वह अपनी बहन के ससुराल में घरेलू विवाद सुलझाने के लिए अपने दो भाइयों के साथ पहुंचा था। इस दौरान जीजा और उसके परिवारवालों से बातचीत के दौरान बहस तेज हो गई। बात इतनी बढ़ी कि जीजा ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर तीनों भाइयों पर हमला बोल दिया।

हमले में संजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, वहीं संजय का शव पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भेजा गया है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक रंजिश और बहन को प्रताड़ित करने से संबंधित बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है, और मुख्य आरोपी जीजा की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं

यह मामला पारिवारिक विवादों के खतरनाक मोड़ लेने और कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति की गंभीर मिसाल बन गया है।