हिमाचल में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत चार मरीजों का ऑपरेशन 22

हरियाणों में आतंक मचाने आए पंजाब के बदमाशों का एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गैंगस्‍टर का सरेंडर, दो के पैरों को चीर कर आरपार हुई गोलियां

हरियाणा की बड़ी खबर

हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
2 बदमाश गोली लगने से घायल, तीसरे ने किया सरेंडर
पंजाब से बड़ी वारदात की फिराक में आए थे, हथियार बरामद


हरियाणा के कुरुक्षेत्र में देर रात दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर उमरी और समाना बाहू गांव के बीच CIA-1 पुलिस टीम और तीन बदमाशों के बीच जबरदस्त एनकाउंटर हुआ। इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरे बदमाश ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सभी बदमाश पंजाब के कपूरथला जिले के निवासी बताए जा रहे हैं और एक बड़ी वारदात की योजना बनाकर हरियाणा आए थे।

घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है, जब CIA-1 टीम हाईवे पर गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तीन बदमाश पंजाब से आकर इस इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। टीम ने तुरंत घेराबंदी की और निगरानी शुरू की। इसी दौरान, बदमाशों ने खुद को घिरा देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सुनील कुमार और अमोश नाम के बदमाशों के पैरों में गोली लगी। तीसरे बदमाश को बिना चोट के काबू कर लिया गया।

Whatsapp Channel Join

ezgif 7d3a47804df5c3 1755046058

घायल बदमाशों को इलाज के लिए LNJP अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह पंजाब में सक्रिय है और हरियाणा में बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहा था। पुलिस अब इनके नेटवर्क और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।