Bhiwani

Bhiwani में दो बाइकों की भयानक टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर

भिवानी

Bhiwani जिले के बवानी खेड़ा के लोहारू जाटू गांव में दो बाइको की भयानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई की 2 की मौत हो गई और 2 युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मृत युवको का नाम योगेन्द्र और बजरंग बताया जा रहा है। योगेन्द्र गुरूग्राम में पिछले एक साल से मारुति कंपनी में काम करता था। वह बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ बवानी खेड़ा जा रहा था। सामने से आ रही दोनों चालकों की बाइकों की जाटू में बाबा पीर की मजार के पास टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक हुई कि बाइक सवार बजरंग की मौके पर ही मौत हो गई। बजरंग के दो भाई और एक बहन है। वह मजदूरी का काम करता था। बजरंग के पीछे बैठे कालू को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं गुरुग्राम की मारूति कंपनी में काम करने वाले योगेन्द्र को पहले भिवानी के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे हिसार रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। योगेन्द्र घर का इकलौता बेटा था। इसके पिता का वर्ष 2015 में स्वर्गवास हो गया था। योगेन्द्र के साथ बैठे साथी को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसका इलाज चल रहा है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें..