Bhupendra Singh Hooda

CM Manohar Lal के प्रदेश सुरक्षा वाले बयान पर Bhupendra Hooda का कटाक्ष, बोलें Congress की सरकार बनने पर प्रदेश से होगा बदमाशों का सफाया

बड़ी ख़बर राजनीति रोहतक हरियाणा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रतिपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रदेश सुरक्षा को लेकर दिए बयान पर कटाक्ष किया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि यह अपनी सुरक्षा कर लें, प्रदेश की क्या सुरक्षा करेंगे। प्रदेश में अपराध पर रोक लगाने में मौजूदा सरकार नाकामयाब साबित हुई है। कांग्रेस पार्टी की जब सरकार हरियाणा में बनेगी तो बदमाशों का सफाया कर दिया जाएगा। ऐसा वह वर्ष 2005 में करके दिखा चुके हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के जिला रोहतक के कस्बा सांपला में सीताराम हलवाई पर हुई फायरिंग के बाद उनका हालचाल जानने के लिए पहुंचे। उन्होंने सीताराम को आश्वासन दिया है कि वह हर मुसीबत में उनके साथ खड़े हैं। इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिस तरह की आपराधिक घटनाएं पूरे प्रदेश में हो रही हैं, उससे प्रदेश की कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल उठता है। मौजूदा सरकार प्रदेश में अपराध को रोकने में नाकामयाब साबित हो रही है।

हलवाई 1

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश बदमाशों की शरण स्थली बना हुआ है। वर्ष 2005 में जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनी थी तो बदमाश प्रदेश छोड़कर भाग गए थे। उन्होंने कहा कि आगे भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश से बदमाशों का सफाया किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सुरक्षा को लेकर दिए गए बयान पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वह पहले अपनी सुरक्षा कर लें।

Whatsapp Channel Join

हलवाई 2

सरकार को 9 साल बाद आई एम्स की याद, बजट से नहीं कोई उम्मीदें

रेवाड़ी में 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एम्स की आधारशिला रखने की घोषणा पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित रह गई है। पत्रकारों के साथ बातचीत में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार को 9 साल में एम्स की याद नहीं आई। अब आधारशिला रखी जाएगी तो कब जाकर एम्स तैयार होगा। अच्छा है प्रदेश का विकास हो, लेकिन सरकार ने 9 साल बाद जागने का काम किया है।

हलवाई 3

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के बजट से उन्हें कोई उम्मीदें नहीं है। यह केवल कर्ज बढ़ाने का काम करेंगे, क्योंकि यह सरकार नॉन परफॉर्मिंग सरकार है। प्रदेशहित में इन्होंने कोई काम नहीं किया है।

हलवाई