रैपिड मेट्रो

हरियाणा में मेट्रो परियोजनाओं पर बड़ा अपडेट, दिल्ली से करनाल तक चीते की स्पीड से दौड़ेगी रैपिड मेट्रो

हरियाणा करनाल दिल्ली

हरियाणा में करनाल से दिल्ली तक सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशबरी है। भविष्य में दिल्ली से करनाल तक रैपिड मेट्रो चलेगी। इसके लिए सीएम नायाब सैनी और मनोहर लाल के बीच बैठक में मंथन किया गया।

हरियाणा में रैपिड मैट्रो चीते की रफ्तार से दौड़ेगी। इसकी स्पीड करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार होगी। यानि दिल्ली से करनाल की 135 किमी की दूरी यह ट्रेन करीब 45 मिनट में ही तय कर लेगी।

मेट्रो और NCRTC परियोजनाओं पर बड़ा अपडेट। दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम-फरीदाबाद-जेवर एयरपोर्ट तक मेट्रो कनेक्टिविटी की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। फरीदाबाद-पलवल बहादुरगढ़-आसौदा गुरुग्राम के सेक्टर-56 से पंचगांव गुरुग्राम के सेक्टर-9 व दिल्ली के ढांसा स्टैंड से एम्स बाढसा गुरुग्राम के पालम विहार को एयरपोर्ट लाइन से दो रूट पर जोड़ने पर भी अध्ययन किया जाएगा। दिल्ली से करनाल तक रैपिड मेट्रो चलेगी।

Whatsapp Channel Join

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी की बैठक ने दी मंजूरी

बता दें कि पहले इसे पानीपत तक बनाया जाना था। मगर पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी की बैठक में इसे करनाल तक विस्तार करने की मंजूरी प्रदान की गई। बकायदा इसके लिए सर्वे किया जाएगा और इसकी संभावनाएं तलाशी जाएगी। पानीपत तक मेट्रो का सर्वे हो चुका है मगर बजट के अभाव में यह प्रोजेक्ट अभी लंबित पड़ा था मगर सरकार इसे करनाल तक विस्तार के साथ मंजूरी देगी।

दिल्ली तक बनेंगे 17 मेट्रो स्‍टेशन

दिल्‍ली-पानीपत रैपिड मेट्रो रेल लाइन के करनाल तक विस्‍तार के बाद मैट्रो स्‍टेशन भी तय कर लिए गए हैं। दिल्‍ली से करनाल तक 17 मेट्रो स्‍टेशन बनेंगे। इसमें करनाल में 3 स्‍टेशन होंगे। दिल्‍ली-करनाल रैपिड मेट्रो रेल लाइन का काम जल्‍द शुरू होगा।

दिल्ली-करनाल रैपिड मेट्रो रो ट्रांजिट सिस्टम को लेकर धरातल पर काम शुरू हो चुका है। इस प्रोजेक्ट को लेकर केंद्र सरकार के साथ साथ हरियाणा सरकार भी पूरी तरह से गंभीर है। रैपिड मेट्रो ट्रेन के रूट और उसके स्टेशन चिह्नित करने का शुरू कर दिया गया है।

दिल्ली से लेकर करनाल तक कुल 17 स्टेशन बनाए जाएंगे। यह भी लगभग तय हो गया है कि करनाल जिले में 3 स्टेशन बनेंगे। मेट्रो में एक बार में 250 लोग सफर कर सकेंगे। यह ट्रेन छह से 10 मिनट के अंदर सर्विस के लिए उपलब्ध रहेगी।

अन्य खबरें….