Mohali में सेक्टर 68 में रहने वाले एक युवक की हत्या हो गई है। मृतक की पहचान करवीर सिंह के रुप में हुई है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस अभी तक इस मामले को लड़ाई झगड़े से जोड़कर देख रही थी, लेकिन पुलिस की जांच में पता चला है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। उनके अनुसार, मृतक की प्रेमिका के भाई ने मारपीट कर उसकी हत्या की है। आरोपी अभी भी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार मृतक करणवीर सिंह अपनी प्रेमिका से मिलने गए थे। जब उसके भाई को इसकी जानकारी मिली, तो वह और उसके साथियों ने उस पर हमला किया। युवक घायल हो गया और आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। मृतक के पिता प्रितपाल सिंह ने बताया कि उनके बेटे की उम्र करीब 50-55 वर्ष हो सकती है। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन हाल ही में पूरा किया था और प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे।






