congress-neta perveen ki aguwai me bajigar smaj ke 50 yuvao ne thaqma congress ka daaman

Congress नेता प्रवीण की अगुवाई में बाजीगर समाज के 50 युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

कुरुक्षेत्र हरियाणा

कुरूक्षेत्र : पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा के आवास पर इन दिनों कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले और उन्हें समर्थन का ऐलान करने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है।

इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता प्रवीण दयालपुर की अगुवाई में गांव दयालपुर के बाजीगर समाज के करीब 50 युवाओं ने पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा को समर्थन देने का ऐलान किया।

इस मौके पर अशोक अरोड़ा ने सभी युवाओं को कांग्रेस में शामिल किया। इस मौके पर बोलते हुए पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर है और आने वाला समय कांग्रेस का है। जिसके चलते अब दिन प्रतिदिन लोग भाजपा और जेजेपी से किनारा कर रहे हैं।

Whatsapp Channel Join