Untitled design 2025 01 15T192925.362

Faridabad: आगरा नहर से घरोरा तक बनेगी 4-लेन सड़क, 81 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

हरियाणा फरीदाबाद

Faridabad तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आगरा नहर (सेक्टर 8) से गांव घरोरा तक 4-लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। परियोजना पर लगभग 81 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

फरीदाबाद के डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि यह सड़क एमआईटीसी मुख्य चैनल के आरओडब्ल्यू क्षेत्र में बनाई जाएगी। इस परियोजना की मांग भारत सरकार के राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा के मंत्री राजेश नागर, पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा की गई थी।

परियोजना की विशेषताएं

Whatsapp Channel Join

यमुना पर मंझावली पुल का निर्माण पूरा होने के बाद इस क्षेत्र में यातायात में तेजी से वृद्धि हुई है। यह सड़क फरीदाबाद को मंझावली और नोएडा से जोड़ने के साथ-साथ आसपास के गांवों जैसे मिर्जापुर, नीमका, तिगांव, भैंसरावली, रायपुर कलां और घरोरा के लिए बाईपास का काम करेगी। सड़क के माध्यम से इन गांवों को मौजूदा सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

भूमि हस्तांतरण का मामला

डीसी ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए एचएसएमआईटीसी चैनल नंबर 1 की लगभग 30 हेक्टेयर भूमि का उपयोग किया जाएगा। यह भूमि पहले औद्योगिक उपयोग के लिए अधिग्रहित की गई थी, लेकिन 2002 के बाद इसे छोड़ दिया गया था। वर्तमान में इस भूमि पर अतिक्रमण की समस्या है, जिसे हल करते हुए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) को सौंपने की योजना है।

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से संपर्क

प्रस्तावित सड़क डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से भी जुड़ेगी। इसके लिए कॉरिडोर में 9 मीटर चौड़ाई वाले दो वीयूपी (वीकिल अंडरपास) की आवश्यकता होगी। इस सड़क का निर्माण स्थानीय परिवहन को आसान बनाएगा और फरीदाबाद क्षेत्र में विकास को नई गति देगा।

अन्य खबरें

विश्व पृथ्वी दिवस पर हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड की विशेष पहल: फरीदाबाद की स्प्रिंग वैली और मांगर बनी को जैव विविधता विरासत स्थल घोषित करने की दिशा में सर्वेक्षण, इको-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

विश्व पृथ्वी दिवस पर हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड की विशेष पहल: फरीदाबाद की स्प्रिंग वैली और मांगर बनी को जैव विविधता विरासत स्थल घोषित करने की दिशा में सर्वेक्षण, इको-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा