accident

Faridabad में तेज रफ्तार केंटर की चपेट में आने से 12वीं के छात्र की मौत..

फरीदाबाद

Faridabad में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 12वीं क्लास के छात्र दीपेंद्र (17) की तेज रफ्तार केंटर की चपेट में आकर मौत हो गई। छात्र अपने घर से स्कूटी लेकर ट्यूशन के लिए निकला था, लेकिन पल्ला इलाके में एक केंटर ने उसे कुचल दिया।

मिली जानकारी के आधार पर मृतक छात्र के पिता मनोज भारद्वाज ने बताया कि वह नोएडा गए हुए थे, जब उन्हें उनके जानकार सुभाष अग्रवाल का फोन आया और बताया गया कि उनके बेटे को चोट लगी है। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदार को मौके पर भेजा, लेकिन दीपेंद्र की अस्पताल जाते समय रास्ते में ही मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने केंटर को कब्जे में ले लिया है, हालांकि चालक वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। पल्ला थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी और मृतक छात्र का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।मनोज भारद्वाज ने कहा कि उनका बेटा दीपेंद्र इकलौता था और केंटर चालक की लापरवाही ने उनसे उनका बेटा छीन लिया।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें