dead_body

Faridabad में युवती ने प्यार में खाया धोखा, आहत होकर दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान, शादी के 15 दिन बाद छोड़कर भागा प्रेमी

फरीदाबाद

हरियाणा के Faridabad में एक युवती को लव मैरिज करने का खामियाजा अपनी जान गवां कर भरना पड़ा। युवती ने घरवालों की मरजी के खिलाफ 4 मार्च को घर से भागकर शादी की थी। लेकिन लड़की के प्रेमी नें शादी के 15 दिन बाद ही लड़की को छोड़ दिया। प्यार में धोखे से दुखी होकर लड़की अपने मायके में वापिस लौट आई। जहां पर 31 मार्च की रात को उसने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। युवती को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में इलाज के लिए जाया गया जहां 4 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के बदरपुर बॉर्डर इलाके में रहने वाली प्रियंका का इलाके में ही किराए पर रहने वाले यवुक अर्जन के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन घर वाले इसके खिलाफ थे। दोनों ने 4 मार्च को घर से भागकर फरीदाबाद कोर्ट में कोर्ट मैरिज की और फिर फरीदाबाद के सेक्टर 11 के आर्य समाज मंदिर में ही 7 फेरे भी लिए। दोनों ने जीने-मरने की कस्में भी खाई थी। युवक ने शादी के 15 दिन बाद ही अपनी दुल्हन को छोड़ दिया और घर से भाग गया। लड़की अपने घर वापिस आ गई।

बहन को 15 दिन में ही करने लगा था प्रताड़ित

प्रियंका के भाई सतेंद्र प्रताप ने बताया कि उसकी बहन ने अर्जुन के साथ भाग कर शादी की थी। दोनों बदरपुर बॉर्डर इलाके में ही किराए के मकान में रहने लगे। अर्जुन मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले का रहने वाला है और वह लोग मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी की रहने वाले हैं। लड़की के भाई सतेंद्र प्रताप ने बताया कि अर्जुन उसकी बहन को 15 दिनों में ही प्रताड़ित करने लगा और फिर उसे छोड़कर भाग गया।

Whatsapp Channel Join

अर्जुन ने बहन को काटकर फेंकने की दी धमकी

उसके माता-पिता और वह खुद इस शादी से खुश नहीं थे, लेकिन फिर भी बेटी की खुशी को चाहते हुए उसके पिता अभिनंदन प्रताप ने अर्जुन से बात की। आरोप है कि अर्जुन ने दहेज की मांग करते हुए प्रियंका को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। अर्जुन ने धमकी दी कि प्रियंका को उसके पास भेजा तो वह उसे काटकर फेंक देगा। सत्येंद्र के मुताबिक अर्जुन प्रियंका को शादी के बाद उसे अपने भाई भाभी के घर लेकर गया था। जहां पर वह साथ रहे थे।

कूदने से पहले बहन ने अर्जुन से की थी फोन पर बात

अर्जुन के भागने के बाद प्रियंका अकेली थी। उसके पिता 31 मार्च को उसे घर लेकर आ गए थे। उसकी बहन घर आने के बाद दूसरी मंजिल पर सोने के लिए चली गई थी। प्रियंका ने रात में अर्जुन से फोन पर बात भी की थी, लेकिन अर्जुन ने कुछ ऐसी बात कही कि प्रियंका उसे सहन नहीं कर सकी और दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसे काफी गंभीर चोट आई थी। प्रियंका को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। प्रियंका की बीते कल 4 अप्रैल को इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है।

अन्य खबरें