http://citytehelka.in/fatehabad-me-yuvak-ki-bike-ko-vahan-ni-mari-takker-lagne-se-maut/

दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

फतेहाबाद

हरियाणा के फतेहाबाद के गांव सनियाना के पास बीती देर रात सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार गांव सनियाना निवासी 17 वर्षीय मनदीप उकलाना में सैलून पर काम सीख रहा था। वह रोजाना सनियाना से बाइक पर सवार होकर उकलाना जाता था। कल देर रात को वह उकलाना से वापस बाइक पर गांव लौट रहा था। गांव सनियाना से उकलाना के बीच पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन सवार ने उसे टक्कर मार दी।

अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक सड़क पर जा गिरा और सिर पर काफी चोटें लगने से सड़क लहूलुहान हो गई। जिसके बाद युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है।

Whatsapp Channel Join