पंचकूला के सेक्टर-1 खड़क मंगोली में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक मरला में फ्लैट बनाने का मौका निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस दौरान मनोहर लाल ने बताया कि पंचकूला की राजीव कॉलोनी-इंदिरा कॉलोनी और खड़क मंगोली में लगभग 7500 लोग झुगी झोपड़ियों में रहते हैं और उनके पुनर्वास के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सेक्टर-1 खड़क मंगोली में जमीन का निरीक्षण किया और घग्घर नदी की सुरक्षा के संदर्भ में भी चर्चा की। इसके अलावा चंडीगढ़ के धनास और मलोया एरिया के दौरे पर भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि 59 एकड़ जमीन में पुनर्वास के तहत फ्लैट बनाए जाएंगे, जिन्हें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण बनाएगा। जिसमें कुछ धन सरकार द्वारा लगाया जाएगा, जबकि कुछ रुपये फ्लैट लेने वालों से लिए जाएंगे।

मनोहर लाल ने कहा कि पुनर्वास स्कीम के तहत हर शहर की अपनी अपनी प्लानिंग बनेगी और उसके लिए जगह का विश्लेषण किया जाएगा। उन्होंने यह भी जताया कि उनका प्रयास है कि गरीबों को सुविधाजनक मकान उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में पुनर्वास के तहत धनास और मलोया में बनाए गए फ्लैट्स का भी निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने अपने आगामी बजट के संबंध में भी बात की और यह दावा किया कि उनका प्रयास रहेगा कि बजट में गरीबों के लिए मकान बनाने का ध्यान रखा जाए। उम्मीद है कि इस कदम से गरीबों को बेहतर जीवन की सुविधा मिलेगी और उनका आर्थिक स्थिति मजबूत होगा।



