Harsh firing at wedding ceremony in Hisar

Hisar : शादी समारोह में की हर्ष फायरिंग, 8 वर्षीय बच्चे के पेट में लगी गोली, निजी अस्पताल में भर्ती, दूसरे बच्चे को भी छूकर निकली गोली

बड़ी ख़बर हरियाणा हिसार

हरियाणा के जिला हिसार के गांव सात रोड कलां में शुक्रवार रात आयोजित शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक बच्चे के पेट में गोली लगने का मामला सामने आया है। घायल बच्चे को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दूसरे बच्चे को गोली छूकर चली गई।

हिसार के गांव सात रोड कलां निवासी समुंद्र ने बताया कि उसका 8 वर्षीय बेटा मनीष घर से करीब 200 मीटर दूर आयोजित शादी समारोह में डीजे पर गया हुआ था। वहां पर हर्ष फायरिंग के दौरान उसके बेटे के पेट में गोली लग गई। गोली लगने के बाद उसका बेटा रोता हुआ घर पहुंचा तो घटना का पता चला।

हर्ष फायरिंग 1

इसके बाद वह अपने बेटे को घायल अवस्था में निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डाक्टरों ने उसे उपचार के लिए दाखिल कर लिया। वहीं इस दौरान पड़ोसी के बच्चे को भी छर्रे लगे हैं। हालात सामान्य होने के कारण वह घर पर ही हैं।

Whatsapp Channel Join

हर्ष फायरिंग 2

वहीं मनीष की हालत गंभीर बताई जा रही है। बच्चे को गोली लगने के कारण डॉक्टरों को उसका ऑपरेशन करना पड़ा है। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई है।