(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) : पानीपत के खंड समालखा में रविवार को पंजाबी श्रीकृष्ण सनातन धर्म मन्दिर समालखा गांव में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में मरीजों का अनुभवी डॉक्टरों द्वारा 78 मरीजों की जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गई।
ये कार्य विश्व मानव रूहानी केंद्र के सेवादारों की देखरेख में सम्पन्न हुआ। सेवादास विक्की मनचंदा ने बताया कि विश्व मानव रूहानी केंद्र समाजसेवा के ऐसे जन कल्याण कार्यो में प्रशासन का सहयोग लगातार जारी रखेगा। उन्होंने बताया कि विश्व मानव रूहानी केन्द्र एक परोपकारी एवं आध्यात्मिक संस्था है। यह सन्त बलजीत सिंह द्वारा सिखाए गए नैतिक जीवन, आध्यत्मिकता और घ्यान अभ्यास पर आधारित कार्यकर्मो और जन कल्याण के लिए विभिन प्रकार के समाजसेवी कार्यों का आयोजन करती है।
केंद्र एक परोपकारी एवं आध्यात्मिक संस्था
विश्व मानव रूहानी केन्द्र एक परोपकारी एवं आध्यात्मिक संस्था है। यह सन्त बलजीत सिंह द्वारा सिखाए गए नैतिक जीवन, आध्यत्मिकता और घ्यान अभ्यास पर आधारित कार्यकर्मो और जन कल्याण के लिए विभिन प्रकार के समाजसेवी कार्यों का आयोजन करती है। कोरोना महामारी के दौरान भी संस्था द्वारा विभिन्न राज्यों में पूरी ऊर्जा एवं जोश के साथ चैरिटी कार्य किए गए थे।

