नारनौंद MLA ने मुख्यमंत्री की घोषणा का हवाला देते हुए हांसी को जिला बनाने की की अपील

Hansi को जिला बनाने की मांग, नारनौंद MLA ने पंचायत मंत्री से की मुलाकात, चंडीगढ़ में सौंपा ज्ञापन

हिसार

Hansi को जिला बनाने की मांग को एक बार फिर जोर पकड़ा है। नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने मंगलवार को चंडीगढ़ सचिवालय में हांसी को जिला बनाने का मांग पत्र सौंपा। विधायक ने जिला बनाओ कमेटी के चेयरमैन और पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार से मुलाकात कर इस मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा और हांसी को जल्द से जल्द जिला बनाने की अपील की।

विधायक ने मुख्यमंत्री नायब सैनी की 9 अगस्त को की गई घोषणा का उल्लेख करते हुए कहा कि हांसी को पुलिस जिला बने हुए काफी समय हो चुका है, और अब इसे जिला घोषित किया जाना चाहिए।

12 वर्षों से चल रही है क्षेत्रवासियों की मांग

Whatsapp Channel Join

हांसी को जिला बनाने की मांग पिछले 12 वर्षों से क्षेत्रवासियों द्वारा उठाई जा रही है। गौरतलब है कि ब्रिटिश शासन के दौरान हांसी करीब 30 वर्षों तक जिला मुख्यालय रहा था। 2016 में हांसी को पुलिस जिला बनाया गया था, और अब लगभग 8 साल हो चुके हैं। हांसी को पुलिस जिला बनाने की पहली बार मांग जून 2013 में उठी थी।

Read More News…..