हरियाणा के Hisar जिले के गांव बास आजमशाहपुर में 22 साल की शादीशुदा युवतीफांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। युवती की मौत हो चुकी है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। युवती के मायके पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार को हांसी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 7 बजे विवाहिता रितु का शव बास आजशाहपुर गांव में उनके घर में ही फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही मौके ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि, गांव निवासी सचिन व रितु का करीब दो-ढ़ाई साल पहले विवाह हुआ था। उनकी करीब 6 महीने की एक बेटी भी है। सचिन गांव में हेयर ड्रेसर का काम करता है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि शनिवार शाम को कोई घरेलू कहासुनी के बाद विवाहिता ने फांसी लगाई है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।






