Congress leader Brijendra Singh - 3

Amit Shah का हरियाणा दौरा रद्द होने पर ये क्या बोल गए Brijendra Singh, पढ़िए

जींद हरियाणा

उचाना रजबाहा रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने आम कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रिबन काटा। पूर्व सांसद Brijendra Singh और पूर्व विधायक प्रेमलता सिंह भी उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा की मांग मान ली और तारीख चार दिन आगे बढ़ा दी। उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा और यह बदलाव कांग्रेस के पक्ष में फायदेमंद होगा।

भाजपा के सीएम द्वारा कांग्रेस से अधिक नौकरियां देने के बयान पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह बकवास है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में कच्चे रोजगार की पेशकश की है और सेना को भी कच्ची नौकरियों में डाला है। सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा कांग्रेस को ‘भर्ती रोको गैंग’ कहे जाने पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम को पता होना चाहिए कि आचार संहिता लगने के बाद कोई नई नियुक्ति नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि सीएम की घोषणाएं केवल जनता के गुस्से को कम करने का प्रयास हैं। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह के जींद दौरे के रद्द होने पर कहा कि शायद गृहमंत्री को हरियाणा की स्थिति का पता चल गया था, इसलिए उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया।

अन्य खबरें