sushil gupta

Kurukshetra : लोकसभा चुनाव के मतदान की मतगणना को लेकर जानिए क्या बोले डॉ. सुशील गुप्ता

कुरुक्षेत्र

Kurukshetra में कल देश भर में हुए लोकसभा चुनाव के मतदान की मतगणना होगी इसको लेकर हरियाणा आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र लोकसभा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कल मतगणना है। सुबह 8:00 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे और इंडिया गठबंधन के पक्ष में शानदार रुझान पूरे हरियाणा में आने वाले हैं। कुरुक्षेत्र सहित पूरा हरियाणा हम जीत रहे हैं।

एग्जिट पोल को लेकर डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा एग्जिट पोल पर मेरा कोई विश्वास नहीं जनता का एग्जिट पोल है वह स्पष्ट बोल रहा है इंडिया गठबंधन इस बार हरियाणा में जीतेगा। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा निश्चित रूप से चुनाव के समय जो जनता का मूड था वह बदलाव की ओर था जनता बदलाव चाहती है और कल जो रिजल्ट आएंगे वह इंडिया गठबंधन के पक्ष में आएंगे। एग्जिट पोल को लेकर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा एक चैनल तो 392 पर पहुंचा देता है तो दूसरा चैनल 309 पर यह एक अंदाजे है। जनता का मूड सरकार के खिलाफ है। जनता बदलाव चाहती है और निश्चित रूप से बदलाव होगा।

अन्य खबरें