बाल कल्याण समिति की कस्टडी में अस्पताल में इलाज के दौरान नाबालिग लड़की लापता

कुरुक्षेत्र

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के बाल कल्याण समिति की कस्टडी में अस्पताल में इलाज के दौरान नाबालिग लड़की लापता हो गई। जिससे सनसनी मच गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जून महीने में नाबालिग लड़की को यमुनानगर बाल कल्याण समिति ने कुरुक्षेत्र प्रशासन को किया था हैंडोओवर।

विस्तार से…

हरियाणा के कुरुक्षेत्र बाल कल्याण समिति की कस्टडी में कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में उपचार के दौरान नाबालिग लड़की लापता हो गई। लड़की के लापता होने से सनसनी मच गई। वहीं आननफानन में पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल जून महीने 2023 को यमुनानगर बाल कल्याण समिति ने इस नाबालिग लड़की को कुरुक्षेत्र प्रशासन को हैण्डओवर किया था

Whatsapp Channel Join

अस्पताल की पीएमओ ने बताई पूरी बात

लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल की पीएमओ डॉ अनुपमा सैनी ने बताया कि यह बच्ची 1 जून 2023 से उपचाराधीन थी। जोकि अस्पताल से किसी को बिना बताए चली गई है। साथ ही अस्पताल की पीएमओ डॉ अनुपमा सैनी ने कहा कि पुलिस को इस बारे में सूचित भी किया गया है।

थाना प्रभारी ने बच्ची का पता लगाने का किया वादा

वहीं इस मामले में थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। अब जल्द से जल्द बच्ची का पता कर लिया जाएगा। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कृष्ण पांचाल ने कहा कि मामले पर निरंतर संज्ञान लिया जा रहा है।