Kurukshetra

Kurukshetra में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, 2 दर्जन उड़नदस्ते व 4 वीडियो सर्विलांस टीमें गतिविधियों पर रखेंगे नजर

कुरुक्षेत्र

Kurukshetra में चारों विधानसभा क्षेत्र थानेसर, पिहोवा, लाडवा, शाहबाद में चुनाव को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। उपयुक्त सुशील सारवान के अनुसार दो दर्जन उड़नदस्ते व चार वीडियो सर्विलांस टीम व दो दर्जन एस.एस.टी टीम्स समस्त गतिविधियों पर नजर रखेंगी।

जिले की चार विधानसभाओ में कुल 7 लाख 70356 मतदाता है, जिनके लिए 609 ग्रामीण क्षेत्र में व 201 शहरी क्षेत्रों यानी कुल 810 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यह पूरे जिले के 427 ग्रामीण व 85 शहरी क्षेत्र में रहेंगे, उन्होंने यह भी जानकारी दी की लाड़वा शाहबाद थानेश्वर और पेहवा क्षेत्र में चार मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनाए गए है।

अन्य खबरें..