MLA Manmohan Bhadana

MLA मनमोहन भडाना ने दिव्यांगजनों को दी बड़ी सौगात, रिक्शा वितरण समारोह में भावुक हुआ माहौल

हरियाणा पानीपत

(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) मंगलवार को MLA मनमोहन भडाना के करहंस निवास पर एक खास आयोजन हुआ, जिसमें विधायक के पीए सारिक ने दिव्यांगजनों को दो रिक्शा प्रदान किए। यह सौगात मच्छरोली और खोजकीपुर की दिव्यांगजनों को मिली, जिनकी आँखों में खुशी की चमक थी। विधायक ने अपनी दरियादिली दिखाते हुए मच्छरोली के एक दिव्यांग व्यक्ति और खोजकीपुर की एक दिव्यांग महिला को रिक्शा भेंट किए, जिससे उनकी ज़िंदगी में एक बड़ा बदलाव आया।

इस अवसर पर पीए सारिक ने कहा कि दिव्यांगजन अपनी मजबूत इच्छाशक्ति से समाज में बड़े कार्य कर सकते हैं और सरकार उनकी मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे उनके तक पहुँचाने की व्यवस्था की है, ताकि उनका सम्मान और सशक्तिकरण हो सके। सारिक ने यह भी बताया कि सरकार गरीब और जरूरतमंदों के लिए काम कर रही है, और समाज के हर वर्ग तक मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अन्य खबरें