Surendra Duhan

Panipat बार चुनाव परिणाम: सुरेंद्र दूहन को चुना गया प्रधान, सह सचिव पद यामन बठला जीते

हरियाणा पानीपत

Panipat बार चुनाव का परिणाम आ चुका है। यामन बठला ने सह सचिव पद पर जीत दर्ज की, आशिमा कौशिक की एकतरफा विजय, प्रधान पद पर सुरेंद्र दूहन ने कड़ी चुनौती के बाद कब्जा किया। चुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया सुबह साढ़े 7 बजे शुरू हो गई थी। प्रधान समेत 4 पदों के लिए 9 प्रत्याशी मैदान में थे। पानीपत जिला बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। सुरेंद्र दुहन ने प्रधान पद पर विजय प्राप्त की है। उन्होंने दो बार के प्रधान अमित कादियान को 280 वोटों से हराया।

उप प्रधान पद पर आशिमा कौशिक ने सुनीता कश्यप को 945 वोटों से हराया। वहीं सह सचिव पद पर यमन बठला ने विकास गहल्याण को 160 वोटों से मात दी। कैशियर पद पर राकेश अहलावत ने दीपक मुदगिल को 661 वोटों से हराया।

इस चुनाव के परिणामों के बाद पानीपत बार एसोसिएशन में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें