NHM Employees

Panipat : हड़ताल पर चल रहे NHM कर्मचारियों ने हड़ताल को 4 दिन और बढ़ाया

पानीपत

Panipat के सिविल अस्पताल पहुंचकर CMO को सौंपा ज्ञापन एन‌एच‌एम कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करते हुए सिविल अस्पताल में CMO को ज्ञापन सौंपा। लंबित मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। जिसके चलते उन्होंने हड़ताल शुरू कर रखी है। उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लिए जाने पर हड़ताली कर्मचारी सोमवार को civil अस्पताल में एकत्रित हुए।

उसके बाद वे जिला प्रधान की अगुवाई में शहर में प्रदर्शन करते हुए चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे जहां अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान ने कहा कि उनकी मुख्य मांग है कि उन्हें पक्का किया जाये। उनकी सेवाओं को लंबा समय हो चुका है लेकिन सरकार द्वारा उनकी सुध नहीं ली गई है। सरकार पूरी तरह से उनकी अनदेखी कर उन पर अत्याचार कर रही है।

कोरोना काल के समय एनएचएम कर्मचारियों ने पूरी ईमानदारी व मेहनत के साथ कार्य किया है। इसके बावजूद सरकार द्वारा उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है जोकि गलत है। उन्होंने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएंगी उनका संघर्ष जारी रहेगा।

अन्य खबरें