Woman commits suicide in Panipat

Haryana News : पानीपत में महिला ने कहासुनी में जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या, पति के दोस्त के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहने का खुलासा

पानीपत

Haryana News : हरियाणा के जिला पानीपत की वधावाराम कॉलोनी में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला के जहर निगलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला की उसके प्रेमी के साथ पड़ोसी के पास जाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। महिला प्रेमी को जाने से मना कर रही थी। जब इस बात पर विवाद हुआ तो प्रेमिका ने गुस्से में आत्महत्या कर ली। तहसील कैंप थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने महिला के पति और प्रेमी दोनों से पूछताछ की है। पति के बयान पर पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी अनुसार राधा के प्रेमी अजीत ने बताया कि वह बेटियों का पिता है। उसकी दोनों बेटी उसके पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के शहजहानपुर में रहती हैं। वह राधा के साथ किराए के कमरे में रहता था। वह सेक्टर 25 में एक कारपेट फैक्ट्री में काम करता है। रविवार को राधा को बुखार था। शाम 6 बजे उसने राधा को पैसे देकर दवा, सब्जी लाने को कहा। रात साढ़े 7 बजे राधा सब्जी बना रही थी। अजीत अपने पड़ोस में संदीप के पास जा रहा था। राधा उसे संदीप के पास जाने से मना कर रही थी। उसने राधा को कहा कि वह 10 मिनट में वापस आ

इसी बात से गुस्सा होकर राधा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसने काफी खुलावाने का प्रयास किया, लेकिन उसने दरवाजा खोलने से मना कर दिया। वह पड़ोसी संदीप के पास जाकर सो गया। सुबह उसने दरवाजा खटखटाया तो राधा ने तब भी दरवाजा नहीं खोला। वह अपनी ड्यूटी पर चला गया। कुछ देर बाद पड़ोसी संदीप ने उसे कॉल कर बताया कि राधा की तबीयत खराब है। वह सूचना मिलते ही वापस घर आया। यहां पड़ोसियों ने पुलिस को बुला लिया था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो यहां राधा का शव बेड पर पड़ा था। उसके मुहं से खून व नाक से झाग निकल रहा था। उसकी मौत हो चुकी थी। प्राथमिक जांच में राधा की मौत जहर के प्रभाव के चलते हुई है।

Whatsapp Channel Join

वहीं वधावाराम कॉलोनी निवासी सतीश ने बताया कि उसकी 28 साल पहले राधा (50) से शादी हुई थी। वह पेशे से फर्नीचर मिस्त्री है। शादी के बाद राधा दो बेटों की मां बनी। बड़ा बेटा सौरव है और छोटा बेटा गौरव है। उसके पड़ोस में उसका दोस्त अजीत रहता था। अजीत और उसकी पत्नी राधा में 15 साल पहले प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। राधा उसे छोड़कर अजीत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। इससे खफा होकर कुछ समय पहले उसके बेटे सौरव व गौरव ने घर छोड़ दिया। सौरव फिलहाल एक मोबाइल चोरी के मामले में जेल में बंद है। गौरव घर से लापता है। वह अकेला ही मकान में रहता है।