हरियाणा के रोहतक की तीन बच्चियों की खाना खाने से मौत हो गई थी। जिसपर डॉक्टर बोले शरीर में जहर है, जिसने सीधा हार्ट पर अटैक किया है। पुलिस की जांच भी केवल फूड प्वाइजनिंग तक नहीं रुकी। पुलिस भी हर पहलू से जांच कर रही है।
जहाँ डॉक्टरों ने जहर होने की आशंका जताई है। पुलिस डॉक्टरों से मौत के कारणों पर जांच करेगी।
विस्तार में…
हरयाणा के रोहतक में खाना खाने के बाद तीन मासूम बच्चियों की मौत का मामला अब तक सुलझ नहीं पा रहा। इलाज करने वाले डॉक्टर भी अभी संक्षय में है और जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि शरीर में जहर तो जरूर है और वह भी इतना खतरनाक है कि सीधा हार्ट पर अटैक हुआ है।
हालांकि बाकी घर के सभी सदस्य अब खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस के सामने इस मामले में अभी फूड प्वाइजनिंग का एंगल आ रहा है। लेकिन अन्य पहलुओं को लेकर भी जांच की जा रही है। अब देखना यह होगा कि जब जांच रिपोर्ट आएगी तब क्या खुलासे होंगे।
पूरा मामला…
हरियाणा के रोहतक के बालंद गांव में 15 अगस्त को एक परिवार ने खाना क्या खाया 9 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई और तबीयत भी ऐसी बिगड़ी कि तीन मासूम बच्चियों ने हस्पताल में दम तोड़ दिया। हालांकि यह माना जा रहा था कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से उनकी मौत हुई है। परिवार के बाकी सदस्य अब ठीक हैं।
इन सभी का इलाज करने वाले निजी अस्पताल के डॉक्टर एकल अरोड़ा का कहना है कि शुरुआत में यह एक सामान्य फूड प्वाइजनिंग का केस लग रहा था। जब उन्होंने मामले की तह तक जांच की तो उन्हें पता चला कि शरीर में कोई ऐसा जहर है जिसने सीधे हार्ट पर असर किया है जिससे ब्लड प्रेशर लो होता चला गया।
इस सब में आखिर दो मासूम बच्चियों ने उनके अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं एक 2 साल की मासूम बच्ची की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई थी। लेकिन बाकी सभी लोग अब खतरे से बाहर हैं।
जो जहर या पदार्थ उनके शरीर में था उसने इनके हार्ट की काम करने की क्षमता को काफी कम कर दिया था, लेकिन कौन सा पदार्थ या जहर है अभी यह जांच का विषय बना हुआ है। जैसे ही जांच रिपोर्ट आएगी उसमे सारा मामला पता चल जाएगा।
मामले की हर एगल से की जाएगी जांच
वहीं दूसरी ओर शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि डॉक्टर ने जो जहर होने की आशंका जताई है। लिखित में आने पर इस मामले की उस एंगल से भी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चियों के शवों का कल पोस्टमार्टम करवाया था और परिजनों को सौंप दिया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक फूड प्वाइजनिंग का मामला ही सामने आ रहा है। लेकिन बाकी सभी लोग जो इसकी चपेट में आए हैं उनके भी बयान दर्ज किए गए हैं। सब ने यही बताया है कि वह खाना खाकर सोए थे और सुबह उनकी तबीयत खराब हुई है। वहीं पुलिस दूसरे एंगल से भी इस मामले की जांच कर रही है।

