क्लर्क धरना प्रर्दशन के बीच पहुंचे कांग्रेस नेता, भाजपा ने लगाया राजनीति का आरोप

राजनीति रोहतक

क्लर्क धरना प्रर्दशन के दौरान कांग्रेस नेताओं के पहुँचने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता धरना प्रर्दशनों के स्थान पर फ़ोटो खिंचवाने का काम करते हैं।

मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि दस साल की सरकार में हुड्डा ने क्या किया। कांग्रेस की संस्कृति झूठ बोलना है। कांग्रेस लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा को मिले 5 करोड़, कहां खर्च किए कांग्रेस इसका जवाब दें।

हरियाणा में आई बाढ़ को लेकर, उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर ने कहा कि बाढ़ प्राकृतिक आपदा है। सरकार चाहे जो हो, जनता को सुविधा मिलनी चाहिए। इसी के चलते दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी हरियाणा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

Whatsapp Channel Join

अनुराग ढांडा दिल्ली में युमना के पानी से जलभराव को लेकर बीजेपी सरकार पर साजिश के तहत पानी छोड़ने का लगाया आरोप है। अनुराग ढांडा ने कहा हथनी कुंड बैराज से दिल्ली को डुबाने के लिए बीजेपी सरकार ने मैन स्ट्रीम में पानी छोड़ दिया।

हथनी कुंड बैराज से यूपी की तरफ क्यों नहीं छोड़ा पानी: अनुराग ढांडा

बीजेपी की हरियाणा सरकार ने दिल्ली की आप सरकार से द्वेष भावना के तहत दिल्ली की तरफ पानी छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि 1100 करोड़ और 494 करोड़ तट बंध बनाने का पैसा बीजेपी सरकार ने कहां लगाया है।

सैंकडो गांव पानी में डूब गए, बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर फेल

दिल्ली और हरियाणा में बाढ़ के कारण लाखों लोग त्रस्त हैं। सैकड़ों लोग अपने घर छोड़ पलायान कर चुके हैं। आज एक बार फिर आप पार्टी हरियाणा के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट ने भजपा व कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है और साज़िश के तहत दिल्ली डबोने का आरोप लगाया है।