हरियाणा

Rohtak में मौसम का बदला मिजाज, आसमान में छाया घना कोहरा, वाहन चालकों को हो रही परेशानी

रोहतक

हरियाणा में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। Rohtak जिले में सर्दी की पहली धुंध देखने को मिली। इसी के साथ ठंडी-ठंडी तेज हवाएं भी चल रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Screenshot 646

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 15 नवंबर के बाद प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। रोहतक में आज सुबह 13 नवंबर को आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण दुर्घटनाएं होने के संभावना बनी हुई है।

Screenshot 636

कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां तक कि स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी हो रही है। धुंध के बीच नेशनल हाइवे पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई। सामान्य तौर पर तेज गति से चलने वाले वाहनों को बेहद धीमी गति से चलाया गया।

Whatsapp Channel Join

Screenshot 645

सुबह के समय लोग गर्म कपड़े पहने दिखाई दिए। वहीं रोहतक में तो लोगों ने हाथ सेकने शुरु कर दिए है। कई जगह ठंड, प्रदूषण का धुआं और धुंध तीनों मिक्स हो गए। जिसके कारण लोगों की आंखों में जलन भी हो रही है कोहरे की वजह से हरियाणा में धीरे-धीरे ठंड का इजाफा होने लगा है।

Screenshot 634

अन्य खबरें..