accident

Rohtak में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

रोहतक

Rohtak में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। दरअसल युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा गांव भैसरू कलां के पास हुआ। पुलिस को दी शिकायत में सुकुमार बर्मन ने बताया कि उसका साला सुभोद भट्ठे पर काम करता था। वह बाइक पर सवार होकर गांव हसनगढ़ गया था। जब वह वापस लौट रहा था तो रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी और आरोपी वहां से फरार हो गया। हादसे के तुरंत बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करके अज्ञात वाहन के चालक की तालाश शुरू कर दी है।

अन्य खबरें..