d5fdc8672ea98b83245644a84191600d

बीमार महिला ने Medicine की जगह पिया Pesticide, कुछ देर पहले पति ने रखी थी पीसकर पुड़िया

पानीपत हरियाणा

पानीपत जिले के इसराना उपमंडल में एक बीमार महिला ने धोखे से कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से सभी जरूरी कार्रवाई करने के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया है।

जानकारी देते हुए महिला के पति महेश ने बताया कि वह बुआना लाखु का रहने वाला है। उसकी पत्नी सुषमा  पिछले करीब 10 दिन से टायफाइड से ग्रस्त थी। उसका इलाज चल रहा था। इसके साथ ही उसे पेट में बहुत ज्यादा गैस बनने की भी दिक्कत थी। जिसके लिए उसे डॉक्टरों ने गैस की दवाई की पुड़िया बना कर दी हुई थी। जिसे वह निरंतर पीती थी। महेश ने बताया कि गेंहू में रखने वाली कीटनाशक गोलियों को पीसकर उसने रविवार शाम को पुड़िया बनाई थी। इन पुड़ियों को भी उसने उसी टेबल पर रख दिया था, जहां उसकी पत्नी की गैस की पुड़िया रखी हुई थी। रात करीब 8 बजे बिजली कट लगने के बाद घर में अंधेरा हो गया।

इसी दौरान उसकी पत्नी को पेट में बहुत ज्यादा गैस की दिक्कत हो गई। आनन-फानन में उसने टेबल पर रखी एक पुड़िया को उठाया और उसे पी गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

Whatsapp Channel Join