Rahul Gandhi

सोनीपत विजय संकल्प रैली में दीपेंद्र हुड्डा और राहुल गांधी का बयान

सोनीपत राजनीति विधानसभा चुनाव हरियाणा

सोनीपत में विजय संकल्प रैली के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार की तानाशाही पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से भाजपा की सरकार किसानों और मजदूरों के खिलाफ खड़ी है। हुड्डा ने राहुल गांधी के संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार जा रही है और कांग्रेस की सरकार आने वाली है।

भाजपा की सरकार बाबा भीम अंबेडकर के संविधान की हत्यारी है।” कांग्रेस की सरकार बनाने का समय आ गया है।” राहुल गांधी का हरियाणा में स्वागत करते हैं। उन्होंने भारत जोड़ो आंदोलन की अलख जगाई थी।” आज हरियाणा में कांग्रेस और राहुल गांधी की आंधी चल रही है।”

राहुल गांधी का संबोधन

Whatsapp Channel Join

हिंदुस्तान की सरकार कुछ अरबपतियों की मदद के लिए चलाई जा रही है।” हमारी सरकार आएगी तो 1200 वाला सिलेंडर ₹500 में मिलेगा।” अग्नि वीर योजना जवानों के लिए एक धोखा है।” पेट्रोल-डीजल और प्याज की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।”

राहुल गांधी ने कहा कि अंबानी और अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए ही सरकार काम कर रही है और उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर सभी वर्गों के लिए समानता का अधिकार दिया जाएगा। रैली में यह स्पष्ट हुआ कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में मजबूत वापसी के लिए तैयार है और भाजपा सरकार की नीतियों का कड़ा विरोध कर रही है। राहुल गांधी ने नफरत के बजाय मोहब्बत की बात की और कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य सभी वर्गों का विकास करना है।

अन्य खबरें