IMG 20250221 WA0021

Surajkund Mela: विदेशी कलाकारों ने इंडियन बीट्स पर बिखेरा जलवा, छोटी-बड़ी चौपालों पर सांस्कृतिक धमाल

हरियाणा फरीदाबाद

Faridabad 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में देश-विदेश के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। बड़ी चौपाल पर विदेशी कलाकारों ने अपनी परंपरागत संस्कृति को गीतों और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया, जबकि छोटी चौपाल पर हरियाणवी लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया।

IMG 20250221 WA0019

बड़ी चौपाल पर कैप वर्डे देश के कलाकारों ने भारतीय संगीत पर बेहतरीन नृत्य कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। खासतौर पर जब उन्होंने बॉलीवुड के लोकप्रिय गीत ‘कह दो ना, यू आर माई सोनिया…’ पर परफॉर्म किया, तो दर्शक भी उनके साथ झूम उठे। इसके अलावा तंजानिया, म्यांमार, इरिट्रिया, किर्गिस्तान, केमरोन, जिम्बाब्वे, इस्वातिनी, साउथ सूडान और नाइजीरिया के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

IMG 20250221 WA0020

इस साल मेले का थीम राज्य ओडिशा है, और ओडिशा के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक नृत्य एवं गीत प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, मध्य प्रदेश के कलाकारों ने भी अपनी सांस्कृतिक धरोहर को प्रस्तुत किया और दर्शकों की तालियां बटोरीं।

Whatsapp Channel Join

छोटी चौपाल पर हरियाणवी कलाकारों ने जमाया रंग

छोटी चौपाल पर हरियाणा कला परिषद कुरुक्षेत्र मंडल और आर्ट एंड कल्चरल डिपार्टमेंट की ओर से शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। सोनू नाथ एंड ग्रुप ने पारंपरिक बीन वादन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिवराज एंड ग्रुप की बैगपाइपर पार्टी ने संगीत की धुनों से माहौल को संगीतमय बना दिया। निर्भय शाकर ने गिटार की मधुर धुनों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

IMG 20250221 WA0012

कैथल के डॉ. राजीव शर्मा ने अपने हास्य चुटकुलों से दर्शकों को खूब हंसाया और मेले में ठहाकों की गूंज सुनाई दी। चरखी दादरी के जोगिंदर एंड ग्रुप ने हरियाणवी लोक नृत्य से रंग जमाया। गुरुग्राम की शुभ्रा अरोड़ा एंड ग्रुप ने शास्त्रीय समूह नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सुंदरता से परिचित कराया। करनाल के संदीप सैनी एंड ग्रुप ने हरियाणवी लोक गीतों और पॉप बैंड से चौपाल का माहौल संगीतमय बना दिया।

दर्शकों ने लिया कार्यक्रमों का भरपूर आनंद

सूरजकुंड मेले की छोटी और बड़ी चौपाल पर आयोजित इन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। विदेशी कलाकारों के भारतीय संगीत पर शानदार प्रदर्शन और हरियाणवी लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मेले की रौनक को और भी बढ़ा दिया।

IMG 20250221 WA0011

हरियाणा पर्यटन निगम और कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय लोक संस्कृति के वैश्विक रंगों को एक मंच पर लाने का बेहतरीन प्रयास है। इन प्रस्तुतियों ने सूरजकुंड मेले को और भी खास बना दिया है।

अन्य खबरें