Dinesh Sharma

Rahul Gandhi को प्रधानमंत्री बनाने के लिए 13 साल से नंगे पांव तिरंगा यात्रा कर रहा है ये शख्स

हरियाणा जींद बड़ी ख़बर रोहतक

जींद जिले के काकड़ौद गांव के निवासी दिनेश शर्मा ने Rahul Gandhi को प्रधानमंत्री बनाने के अपने सपने को पूरा करने के लिए एक बार फिर सड़क पर निकल पड़े हैं।

दिनेश शर्मा पिछले 13 वर्षों से नंगे पांव और हाथ में तिरंगा झंडा लेकर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए यात्रा कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा के दौरान भी सुर्खियों में रही थी।

गांववासियों का समर्थन

दिनेश अब अपने गांव से तिरंगा लेकर राहुल गांधी को सौंपने के लिए फिर से यात्रा पर निकल पड़े हैं। इस बार उनके साथ गांव के सैकड़ों लोग भी यात्रा में शामिल हो गए हैं। दिनेश का कहना है कि जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनते, उनकी यात्रा जारी रहेगी।

Whatsapp Channel Join

यात्रा की दिशा

15 अगस्त को काकड़ौद गांव से शुरू हुई यह यात्रा आज रोहतक पहुंची और अब दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। दिनेश ने कहा कि यात्रा के दौरान छालों का दर्द भी उन्हें महसूस नहीं होता क्योंकि उनका जोश बहुत ज्यादा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी कोई राजनीतिक मंशा नहीं है और उन्होंने कांग्रेस पार्टी में आज तक कोई पद नहीं लिया है।

अन्य खबरें