यमुनानगर के न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में अंडर-14 और 17 लड़कियों के स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल हुए। मुख्य चयनकर्ता डॉक्टर गोपाल सिंह ने बताया कि जिले भर से 10 स्कूलों के 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष आयु वर्ग में 12 खिलाड़ी और 17 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों में 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। ट्रायल में मुख्यातिथि के तौर पर न्यू हैप्पी ग्रुप ऑफ एजुकेशन इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा रहे।
लड़कियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं
उन्होंने बच्चों को राज्य स्तर प्रतियोगिता के चयन की बधाई दी। इस चयन प्रक्रिया में मुख्य चयनकर्ता के तौर पर बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर गोपाल सिंह, शारीरिक शिक्षा में कार्यरत अवतार सिंह, विशाल सिंह, पुनीत राठौर, विक्रम, आदर्श व चेतन रहे। मौके पर स्कूल के मैनेजर विकास शर्मा ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया। डीईओ सुमन और मुख्याध्यापिका डॉक्टर बिंदु शर्मा ने कहा कि लड़कियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
10 स्कूलों ने लिया ट्रायल में भाग
उन्होंने बताया कि ट्रायल के दौरान जिलेभर से दस स्कूलों के 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें 14 वर्ष तक के आयु वर्ग में 12 खिलाड़ी व 17 वर्ष के आयुवर्ग में 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। उन्होंने बच्चों को राज्य स्तर प्रतियोगिता के चयन की बधाई दी।