http://citytehelka.in/yaamunanagar-me-nehar-k-pas-mila-25-saal-k-yuvak-ka-shav/

नहर किनारे मिला 25 वर्षीय युवक का शव, 5 दिन से था घर से लापता

यमुनानगर

यमुनानगर के गांव मुंडा माजरा में नहर के किनारे एक युवक का शव मिला। 25 वर्षीय युवक अंकुर कुमार का शव देर शाम को फतेहगढ़ नहर किनारे से मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। गांव में युवक का शव मिलने से मातम छा गया।

शव मिलने पर यमुनानगर थाना शहर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया।

जागरण में भजन गायक का काम करता था मृतक

Whatsapp Channel Join

पिता सुरेश कुमार ने बताया कि अंकुर जागरण में भजन गायक का काम करता था। वह मंगलवार को घर से बिना किसी को बताए कहीं चला गया था। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने रामपुर पुलिस चौकी में लिखवा दी थी। लेकिन अंकुर के बारे में कुछ पता नहीं लग पा रहा था। परिजनों को देर शाम उसके मृत होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके कारण परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा।

शक के आधार पर मोहल्ले के कुछ लड़कों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मृतक के पिता सुरेश कुमार का कहना है कि अंकुर ही घर का खर्च उठता था। उसके पास केवल दो लड़के हैं। एक लड़की है, लड़की की शादी कई साल पहले हो गई थी। उसका कहना है कि कुछ मोहल्ले के लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।