Today पंचांग एवं राशिफल

देश धर्म पानीपत हरियाणा

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🌹 दिनांक : 22 अक्तूबर 2023🌷

🌹 दिन – रविवार🌷

Whatsapp Channel Join

🌹 विक्रम संवत – 2080🌷

🌹 शक संवत – 1945🌷

🌹 अयन – दक्षिणायन🌷

🌹 ऋतु – शरद🌷

🌹 मास – अश्विन🌷

🌹 तिथि – अष्टमी🌷 

🌹 नक्षत्र – उत्तरषाढा🌷

🌹 अमान्ता महीना – भाद्रपद🌷

🌹 योग – धृति🌷

🌹 सूर्योदय – सुबह 6:16 पर🌷

🌹 सूर्यास्त – शाम 5:40 पर🌷

🌹 प्रथम करण – विष्टि🌷

🌹 द्वितीय करण – बावा🌷

🌹 दिशाशूल- पश्चिम🌷

🌹 चंद्रराशि – मकर🌷

🌹 सूर्यराशि – तुला🌷

🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग की जरूरत :

पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय,  मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए,  क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇नक्षत्र : 

आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇योग :

नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇करण : 

एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग क्या है :

पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), ​​योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व

प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇राशिफल :

🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

image 261

मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याओं के प्रति सचेत रहें। वाद-विवाद की स्थिति से बचें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

image 260

🎍वृष राशि : (ई, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

image 262

क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिवार एवं मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

image 260

मिथुन राशि :  (का, की, कू, , , , के, को, ह)

image 263

मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में सुधार होगा, परन्तु कुछ कठिनाइयां भी आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अफसरों से वाद-विवाद से बचें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। भवन सुख वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। तरक्की के योग बनेंगे।

image 260

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

image 264

वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। यात्रा में सफलता मिलेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। बौद्धिक कार्यों से आय वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता से धन प्राप्ति हो सकती है।

image 260

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

image 265

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार के विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य विकार रहेंगे। माता का सानिध्य एवं सहयेग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

image 260

🎍कन्या राशि : (ढो, , पी, पू, , , , पे, पो)

image 266

मन शान्त रहेगा। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। वाणी में मधुरता रहेगी। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

image 260

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

image 267

नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। ऑफिस में अतिरिक्त कार्यभार मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मन अशान्त रहेगा। खर्चों की अधिकता से मन चिंतित हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

image 260

🎍वृश्चिक राशि : (तो, , नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

image 268

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी में विदेश जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। रहन सहन कष्टमय रहेगा। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

image 260

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, , फा, , भे)

image 269

मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी।

image 260

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

image 270

संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़ाचिड़ापन रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुखद परिस्थितियां रहेंगी। मित्रों से भेंट होगी।

image 260

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, , सी, सू, से, सो, द)

image 271

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। कारोबार का विस्तार हो सकता है।

image 260

🎍मीन राशि : (दी, दू, , , , दे, दो, , ची)

image 272

पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। नौकरी में आय में वृद्धि हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। वाहन सुख का लाभ मिलेगा। सन्तान की और से सुखद समचार मिल सकते हैं। पिता का सानिध्य मिलेगा।

image 260

🎍(पं. दाऊजी महाराज, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं श्री अवध धाम मंदिर संस्थापक पानीपत) 🎍

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏