1 april

1 अप्रैल 2025 से बदल जाएंगे ये बड़े नियम: जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

देश

1 अप्रैल 2025 से नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर बैंकिंग और टैक्स से जुड़े नए नियम शामिल हैं। अगर आप क्रेडिट कार्ड यूजर हैं या बैंक अकाउंट होल्डर हैं, तो इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। आइए जानते हैं विस्तार से:-

1. LPG, CNG और हवाई सफर होगा सस्ता या महंगा

हर महीने की तरह 1 अप्रैल को भी ऑयल और गैस कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करेंगी। उम्मीद है कि 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में राहत मिल सकती है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर में बदलाव संभव है।

Whatsapp Channel Join

  • CNG और PNG: इनके दामों में बदलाव वाहन मालिकों के खर्च को प्रभावित कर सकते हैं।
  • ATF (एयर टर्बाइन फ्यूल): महंगा हुआ तो हवाई सफर की टिकटों में बढ़ोतरी संभव है।

2. क्रेडिट कार्ड नियमों में बड़ा बदलाव

क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए भी 1 अप्रैल से नए नियम लागू होंगे—

  • SBI SimplyCLICK कार्ड: Swiggy पर मिलने वाले रिवॉर्ड 5 गुना से घटाकर आधे किए जाएंगे।
  • Air India सिग्नेचर कार्ड: पॉइंट्स 30 से घटाकर 10 कर दिए जाएंगे।
  • IDFC First बैंक: क्लब विस्तारा माइलस्टोन के लाभ खत्म किए जाएंगे।

3. बैंक खातों के नए नियम: मिनिमम बैलेंस पर लगेगा चार्ज

अगर आपके पास SBI या PNB का सेविंग अकाउंट है, तो 1 अप्रैल से मिनिमम बैलेंस को लेकर नए नियम लागू होंगे।

  • सेक्टर-वाइज मिनिमम बैलेंस की लिमिट तय होगी।
  • खाते में न्यूनतम बैलेंस न रखने पर फाइन लगाया जा सकता है।

4. UPI अकाउंट डिएक्टिवेशन

अगर आपने लंबे समय से अपने मोबाइल नंबर से जुड़े UPI अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया है, तो 1 अप्रैल से वह बंद हो सकता है।

5. टैक्स स्लैब में बदलाव: 12 लाख तक की आय पर टैक्स फ्री

नए इनकम टैक्स एक्ट के तहत 12 लाख रुपये तक की सालाना कमाई टैक्स फ्री होगी।

  • 12.75 लाख रुपये तक की वेतन आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।
  • स्टैंडर्ड डिडक्शन 75,000 रुपये किया गया है।
  • TDS नियमों में बदलाव:
    • सीनियर सिटीजन की ब्याज आय पर TDS की सीमा बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई।
    • किराये की आय पर छूट की सीमा 6 लाख रुपये सालाना की गई

अन्य खबरें