Today पंचांग एवं राशिफल

देश धर्म पानीपत हरियाणा

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🌹 दिनांक : 26 सितम्बर 2023🌷

🌹 दिन – मंगलवार🌷

Whatsapp Channel Join

🌹 विक्रम संवत – 2080🌷

🌹 शक संवत – 1945🌷

🌹 अयन – दक्षिणायन🌷

🌹 ऋतु – शरद🌷

🌹 मास – श्रावण🌷

🌹 पक्ष – कृष्ण पक्ष🌷

🌹 तिथि – द्वदशी🌷 

🌹 नक्षत्र – श्रावण🌷

🌹 अमान्ता महीना – श्रावण🌷

🌹 पूर्णिमांत – भाद्रपद🌷

🌹 योग – सुकर्माण🌷

🌹 सूर्योदय – सुबह 6:16 पर🌷

🌹 सूर्यास्त – शाम 6:10 पर🌷

🌹 प्रथम करण – बावा🌷

🌹 द्वितीय करण – बालवा🌷

🌹 दिशाशूल- पश्चिम🌷

🌹 चंद्रराशि – मकर🌷

🌹 सूर्यराशि – कन्या🌷

🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग की जरूरत :

पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय,  मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए,  क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇नक्षत्र : 

आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇योग :

नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇करण : 

एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

पंचांग क्या है

पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), ​​योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व

प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇राशिफल :

🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

image 357

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी मंदिर या धर्मस्थल पर लोगों की सेवा का मन बनायेंगे। आज लोग आपकी पर्सनॉलिटी से काफी प्रभावित होंगे। किसी अनजान से सहायता मिलने की वजह से आपका मन पूरे दिन खुश रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन अगर कई दिनों से नये काम को शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज उसकी शुरुआत करेंगे। ऑफिस में आज कुछ नये कार्यों की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आएगी।

image 356

🎍वृष राशि : (ई, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

image 358

आज भाग्य आपका साथ देगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको दोगुना फायदा होने के योग बन रहे हैं। निवेश करने से पहले पूरी तरह से सोच-विचार कर लें तो बेहतर होगा। अगर आपका कार्य शिक्षण, धार्मिक संस्थान, आयात-निर्यात आदि से जुड़ा है तो आपको लाभ होगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें प्रोमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी मिलेगी। अगर आपका ट्रांसफर होता है तो उसे स्वीकार कर लें। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है।

image 356

मिथुन राशि :  (का, की, कू, , , , के, को, ह)

image 359

दिन शानदार रहने वाला है। आज समाज में आपकी एक अलग ही पहचान बनेगी। लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको आलस्य करने से बचना चाहिए। इस राशि के कॉमर्स के स्टूडेंट्स को आज कोई टॉपिक समझने में सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्ध में मधुरता बनी रहेगी। आज लवमेट्स का एक दूसरे के प्रति विश्वास और बढ़ेगा। कंप्यूटर सीख रहे छात्रों को आज कुछ रोचक जानकारी प्राप्त होगी।

image 356

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

image 360

दिन सामान्य रहेगा। आज परिवार में सामंजस्य बनाकर रखने की जरूरत है। कोई भी फैसला लेते वक्त घरवालों की राय लेना बेहतर रहेगा। आज आप थोड़ा अस्वस्थ महसूस करेंगे लेकिन रेस्ट करने से सब ठीक हो जायेगा। इस राशि के जिन लोगों को आंख सम्बन्धी कुछ समस्या आ रही है वो आज किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। व्यापारी वर्ग के लोग आज किसी नए कार्य में पैसे निवेश करने का मन बनायेंगे।

image 356

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

image 361

आपकी पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी। सभी लोग एक दूसरे से मिल-जुल कर रहेंगे। छात्र आज पढ़ाई के प्रति गंभीरता से सोचेंगे। कई दिनों से चल रही कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या आज समाप्त हो जायेगी। किसी कार्य में बड़े भाई का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आज आपके संचय धन में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज ननिहाल पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी।

image 356

🎍कन्या राशि : (ढो, , पी, पू, , , , पे, पो)

image 362

आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करोगे। रोजमर्रा के कार्य आज आप समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके परफॉरमेंस को देखते हुए ऑफिस में कुछ अतिरिक्त ज़िम्मेदारी मिलेगी। आज आपके व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा जिससे आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। आज लवमेट्स के रिश्तों में नयापन आयेगा। घरवाले अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा करेंगे। ब्याज पर पैसा देने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

image 356

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

image 363

आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के जरूरत की चीजों का खास ख्याल रखें। इस राशि के जातकों के लिए आज नया वाहन लेने का योग बन रहा है। आज आप अपने व्यापार में सफलता मिलने की पार्टी देंगे, जिससे घर पर रिश्तेदारों और दोस्तों का आना-जाना लगा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आज आप अपने मन की बात शेयर करेंगे। लवमेट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा।

image 356

🎍वृश्चिक राशि : (तो, , नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

image 364

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी साथ ही कुछ लोग आपके साथ साझेदारी करने का ऑफर देंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोगों को आज उनकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के स्वाभाव से प्रसन्न रहेंगे। इस राशि के नवविवाहित दंपत्ति कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। कॉलेज से मिला प्रोजेक्ट, छात्र आज पूरा करने में सफल होंगे। आज आप एकत्र मन से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी।

image 356

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, , फा, , भे)

image 365

कारोबारियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने में सफल होंगे। आज रिसर्च से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। साहित्य और तकनीकी के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि की जो कन्याएं प्रतियोगी परीक्षा दी हैं उनको आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। दुकानदारों को आज उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा।

image 356

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

image 366

आज का दिन किसी व्यापार को शुरू करने के लिए उत्तम है। आप कोई अच्छी योजना बनाकर अपने कार्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे। मित्रों के सहयोग से बिजनेस में तरक्की होगी। नौकरी कर रहे लोगों की पदोन्नति होगी, जिससे आज उनका मन प्रसन्न रहेगा। प्रशासनिक कार्यों को पूरा करने में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों को शादी के लिए प्रपोजल मिलेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है।

image 356

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, , सी, सू, से, सो, द)

image 367

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए सारे काम आज आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएं हैं जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। आज आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। आज फोन पर किसी दोस्त से काफी देर तक बात करेंगे। उनके साथ आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों को आज लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

image 356

🎍मीन राशि : (दी, दू, , , , दे, दो, , ची)

image 368

बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से फायदा होगा। आज आप ज्यादातर समय अपने परिजनों के साथ बितायेंगे। साथ ही उनके साथ मिलकर कई मनोरंजक गतिविधियां करेंगे। बच्चे आज आपसे अपने मन-पसंद खिलौने की मांग करेंगे। आज आपको अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने के कई मौके मिलेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में अच्छे से होगा। आज लोगों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे। लवमेट्स के रिश्तों में चल रही अन-बन आज समाप्त होगी।

image 356

🎍(पं. दाऊजी महाराज, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं श्री अवध धाम मंदिर संस्थापक पानीपत) 🎍

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏