horoscope.jpg ct 2

6 जुलाई 2025: आज कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़िए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

पंचांग एवं राशिफल

कर्क राशि वालों को मिल सकता है नए काम की शुरुआत का अवसर
कुंभ और मिथुन राशि के लिए शुभ संयोग, लेकिन वृश्चिक को सेहत का ध्यान रखना होगा
धनु और मीन राशि के जातकों को कार्यस्थल पर सतर्कता बरतने की सलाह


मेष (Aries)

शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल | स्वामी ग्रह: मंगल
दिन उत्साह से भरा रहेगा। कोई उलझन हो तो बिना सोचे निर्णय न लें। बिजनेस में जूनियर्स का सहयोग मिलेगा। दूर रहने वाले किसी परिजन की खबर दुखद हो सकती है। यात्रा की योजना बनेगी।


वृषभ (Taurus)

शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: हरा | स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। खर्च बढ़ सकता है। किसी भरोसेमंद को दिया काम अधूरा रह सकता है। कला और हुनर में निखार आएगा। सोच-समझकर निवेश करें।

Whatsapp Channel Join


मिथुन (Gemini)

शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला | स्वामी ग्रह: बुध
विद्यार्थियों के लिए शुभ दिन है। आय-व्यय का संतुलन रखें। मित्र की मदद के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से तकरार हो सकती है।


कर्क (Cancer)

शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: गुलाबी | स्वामी ग्रह: चंद्र
नए कार्य की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक तनाव से दूर रहें और संवाद बनाए रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले पर जीवनसाथी से चर्चा होगी।


सिंह (Leo)

शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा | स्वामी ग्रह: सूर्य
नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वाहन संबंधी समस्या से धन खर्च हो सकता है। जरूरत से ज्यादा बोलने से विवाद हो सकता है। संयम जरूरी है।


कन्या (Virgo)

शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: आसमानी | स्वामी ग्रह: बुध
नए मेहमान का आगमन संभव है। धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत हो सकती है। पेंडिंग कार्य पूरे होंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें।


तुला (Libra)

शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: नीला | स्वामी ग्रह: शुक्र
काम की प्लानिंग करें, बहसबाजी से बचें। उधार दिया धन लौटाया जा सकता है। कार्यस्थल पर कोई भूल हो सकती है, जिसे सही किया जा सकेगा।


वृश्चिक (Scorpio)

शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: बैंगनी | स्वामी ग्रह: मंगल
सेहत पर ध्यान दें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। काम में व्यस्तता रहेगी। घर के सौंदर्यीकरण में रुचि बढ़ेगी। प्रमोशन के योग बन सकते हैं।


धनु (Sagittarius)

शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: सफेद | स्वामी ग्रह: गुरु
मानसिक तनाव रह सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। संतान पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। धैर्य से काम लें।


मकर (Capricorn)

शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: लाल | स्वामी ग्रह: शनि
अनेक कार्य एकसाथ आने से तनाव बढ़ेगा। खर्च पर नियंत्रण जरूरी है। किसी सदस्य के विवाह संबंध तय हो सकते हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा।


कुंभ (Aquarius)

शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: नीला | स्वामी ग्रह: शनि
राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी कानूनी विवाद में जीत मिल सकती है। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा।


मीन (Pisces)

शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला | स्वामी ग्रह: बृहस्पति
विरोधियों से सतर्क रहें। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नुकसानदेह हो सकता है। पारिवारिक कलह से बचें। मन की बात मां से कह सकते हैं।