Haryana Lok Sabha Elections 2024

Haryana में Priyanka Gandhi के रोड शो में Hooda गुट की दूरियां, Congress राष्ट्रीय महासचिव बोलीं देश में जल्द आएगा बदलाव

राजनीति सिरसा

Congress की राष्ट्रीय महासचिव Priyanka Gandhi वाड्रा वीरवार को लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हरियाणा पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी आज प्रदेश के विभिन्न जिलों में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट देने की अपील करेंगी। सबसे पहले उन्होंने सिरसा में रोड शो में भाग लिया। हालांकि रोड शो आधे रास्ते में ही खत्म हो गया।

रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के लिए वोट देने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस विधायक किरण चौधरी भी उनके साथ नजर आईं। इसके अलावा सिरसा में प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट दूरियां बनाए हुए दिखा।

प्रियंका 1

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जल्द बड़ा बदलाव आने वाला है। हरियाणा में भी भाजपा के खिलाफ लहर है। उनकी राजनीति से लोग थक चुके हैं, बहुत ज्यादा बेरोजगारी है., महंगाई चरम पर है। ऐसे में बदलाव जरूर होगा। सिरसा में प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान भारी भीड़ दिखाई दी। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा और कांग्रेस वरिष्ठ नेता किरण चौधरी ने भी लोगों को संबोधित किया।

Whatsapp Channel Join

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की जबरदस्त लहर है। पूरे देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है। जिसकी कीमत यहां के युवा चुका रहे हैं। प्रचंड महंगाई, भ्रष्टाचार और भाजपा की अस्थिरता से जनता उब चुकी है और बड़ा परिवर्तन लाने जा रही है। पूरे देश में अंडर करंट है, लोग थक गए हैं। यह सत्ता की राजनीति करते हैं, सत्ता के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं। यह जनता को नकारने वाली राजनीति है। बताया जा रहा है कि कुछ देर में प्रियंका गांधी पानीपत में न्याय संकल्प रैली को संबोधित करेंगी। यहां वह करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा के लिए प्रचार करेंगी।

अन्य खबरें