Kiran Chaudhary

Kiran Chaudhary का राज्यसभा जाना तय; निर्विरोध चुनी गईं, 20 साल बाद मिली बड़ी सफलता

राजनीति विधानसभा चुनाव हरियाणा

हरियाणा की पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक Kiran Chaudhary का राज्यसभा जाना तय हो गया है। आज उन्होंने हरियाणा विधानसभा में राज्यसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन-पत्र दाखिल किया।

खास बात यह है कि किरण को भाजपा के साथ-साथ जजपा, हलोपा और निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन मिल चुका है। विपक्षी दल कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी की ओर से उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा गया, जिसके कारण उनका निर्विरोध चुना जाना सुनिश्चित हो गया है।

27 अगस्त को घोषित होंगी विजयी

Whatsapp Channel Join

27 अगस्त को नामांकन-पत्र वापसी की आखिरी तारीख है, और उसी दिन किरण चौधरी को राज्यसभा के लिए निर्विरोध विजयी घोषित किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी उन्हें इस दिन विजयी प्रमाणपत्र भी प्रदान करेंगे।

भाजपा कोटे से पांचवीं राज्यसभा सीट भी मिली

राज्यसभा में हरियाणा की कुल 5 सीटें हैं। कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर किरण चौधरी का निर्विरोध चुना जाना भाजपा के लिए एक बड़ी सफलता है। अब हरियाणा से राज्यसभा की सभी पांच सीटें भाजपा के पास हैं।

किरण के अलावा भाजपा कोटे से रामचंद्र जांगड़ा, सुभाष बराला, कृष्णलाल पंवार, और भाजपा के समर्थन से पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा भी राज्यसभा में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

अन्य खबरें