7 19

भारी बारिश ने मचाई तबाही, हाईवे पर लैंडस्लाइड से पलटी बस , 4 घायल

पंजाब बड़ी ख़बर हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में आज बारिश ने जबरदस्त तबाही मचाई। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में भारी बारिश के चलते घरों में पानी घुस गया, जबकि नाले में बाढ़ आने से कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। बनाला में हुए लैंडस्लाइड के दौरान मनाली से पठानकोट जा रही एक निजी बस चपेट में आ गई, जिससे ड्राइवर-कंडक्टर और दो यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि बस सड़क किनारे बनी दीवार से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

भारी बर्फबारी के कारण लाहौल-स्पीति, चंबा के पांगी और किन्नौर का शेष राज्य से संपर्क कट गया है। इसके अलावा, मंडी में होने वाली इंटरनेशनल कल्चरल परेड भी टाल दी गई।

हरियाणा में भी मौसम ने बदला मिजाज

हरियाणा में भी आज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 8 जिलों (करनाल, यमुनानगर, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला) में बारिश की संभावना जताई थी, जिनमें से कई जगहों पर सुबह से ही बूंदाबांदी जारी है। जींद और हिसार में तो तड़के 5 बजे से ही बारिश हो रही है, जिससे ठंडक बढ़ गई है।

Whatsapp Channel Join

8 17

तापमान में आई भारी गिरावट
बारिश और तेज हवाओं के चलते हरियाणा के अधिकतम तापमान में 7.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। करनाल, कुरुक्षेत्र और रोहतक में तापमान 20 डिग्री से नीचे आ चुका है, जबकि फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 26.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अगले 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 1 मार्च तक बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। खासकर हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी इलाकों में बारिश जारी रहेगी, जबकि बाकी हिस्सों में तेज हवाएं चलेंगी। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को गेहूं की फसल में पानी न लगाने की सलाह दी है।

0 2

हिमाचल में बारिश और लैंडस्लाइड से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, जबकि हरियाणा में ठंडी हवाओं के चलते तापमान में और गिरावट हो सकती है। मौसम के बदलते तेवरों को देखते हुए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

अन्य खबरें