Dhanteras

Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन जरूर खरीदे ये 4 चीजें, धन की होगी वर्षा

धर्म धर्म-कर्म

हिंदु धर्म में Dhanteras का बहुत ही महत्व है। यह त्यौहार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का त्यौहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कहा जाता है कि समुंद्र मंथन को दौरान कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि कलश लेकर प्रकट हुए थे।

इस वजह से इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी तिथि के नाम से ही जाना जाता है। भगवान धन्वंतरि को विष्णु भगवान का अंश माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन कुछ चीजें ऐसी होती है जिन्हें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।

भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति

Whatsapp Channel Join

धनतेरस पर गणेश जी और माता लक्ष्मी की मूर्ति को अपने घर में लाना और स्थापितकरना बेहद ही शुभ माना जाता है। इस दिन इनकी मूर्ति को घर में स्थापित करने से धन की प्राप्ति होती है।

सोने और चांदी के सिक्के

इसके साथ धनतेरस पर हमें सोने चांदी के सिक्के भी खरीदने चाहिए। कहा जाता है इन सिक्कों में माता लक्ष्मी का वास होता है, जो धनतेरस पर लाना बेहद दी अच्छा होता है। इसलिए आप भी इस धनतेरस सोने या चांदी के सिक्के जरूर लाएं।

झाड़ू खरीदना

धनतेरस पर झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। हिंदु धर्म में झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ध्यान रखें कि हमें कभी भी झाड़ू को पैर नहीं मारना चाहिए, इससे लक्ष्मी का रूषठ होकर घर से हमेशा के लिए चली जाती है।

धनिये के बीज

धनतेरस के दिन धनिया के बीज लाना भी शुभ होता है। इसे घर में गमले में डालना चाहिए, जिससे घर में धन के देवता का आगमन होता है। यदि आप धनिया के बीज के साथ एक रुपए का सिक्का डालते हैं, तो इससे धन में वृद्धि होती है।

अन्य खबरें..