5007

अमेरिकी फ्लाइट में महिला का बवाल! कपड़े उतारकर 25 मिनट तक मचाया हंगामा

World

● अमेरिका की फ्लाइट में महिला ने अचानक अपने कपड़े उतारकर गलियारे में घूमना शुरू किया
● क्रू मेंबर्स और यात्रियों की समझाइश के बावजूद महिला 25 मिनट तक हंगामा करती रही
● पायलट को मजबूरन फ्लाइट वापस लैंड करानी पड़ी, पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया

Naked Woman in Plane: अमेरिका में एक फ्लाइट के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला यात्री ने अचानक अपने सभी कपड़े उतार दिए और विमान के गलियारे में नग्न होकर घूमने लगी। यह घटना ह्यूस्टन से उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट की बताई जा रही है, जहां टेक ऑफ के कुछ समय बाद ही महिला ने यह सनसनीखेज हरकत कर दी।

फ्लाइट के क्रू मेंबर्स और अन्य यात्री इस अप्रत्याशित घटना से असहज हो गए। महिला सिर्फ बिना कपड़ों के घूमती ही नहीं रही, बल्कि जोर-जोर से चीखने और चिल्लाने भी लगी। कुछ यात्रियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Whatsapp Channel Join

25 मिनट तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

महिला की हरकतों से फ्लाइट में लगभग 25 मिनट तक हंगामे का माहौल बना रहा। क्रू मेंबर्स ने उसे शांत कराने और कपड़े पहनने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने और ज्यादा हंगामा शुरू कर दिया। आखिरकार, हालात काबू से बाहर होते देख पायलट को मजबूरन फ्लाइट वापस उसी हवाईअड्डे पर लैंड करानी पड़ी, जहां से उड़ान भरी गई थी।

फ्लाइट के लैंड होने के बाद भी महिला ने कपड़े नहीं पहने और ग्राउंड स्टाफ से बहस करने लगी। अंततः पुलिस को बुलाया गया और महिला को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला की यह हरकत मानसिक अस्थिरता के कारण थी या किसी अन्य वजह से।

फ्लाइट में हो चुकी हैं इससे पहले भी विवादित घटनाएं

इससे पहले भी फ्लाइट्स में इस तरह की अजीबोगरीब घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ समय पहले एयर इंडिया की एक फ्लाइट में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। यह घटना न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में हुई थी, जहां आरोपी बिजनेस क्लास में सफर कर रहा था।

हवाई यात्रा को आमतौर पर सुरक्षित और सभ्य लोगों के लिए माना जाता है, लेकिन हाल ही में सामने आई इन घटनाओं ने यात्रियों के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।