Add a heading 54

‘शायद वे भारत में किसी और की सरकार बनाना चाहते थे’ Trump का चौंकाने वाला बयान

World
● भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए दी गई अमेरिकी फंडिंग पर सवाल
● USAID के जरिए भारत में चुनावी भागीदारी बढ़ाने के लिए फंडिंग
● राजनीतिक स्थिरता और जैव विविधता के नाम पर करोड़ों डॉलर की फंडिंग

Trump on India Funding: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए दी गई अमेरिकी फंडिंग पर बड़ा सवाल उठाया है। ट्रंप ने गुरुवार को मियामी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “शायद वे (बाइडन सरकार) भारत में किसी और की सरकार बनवाना चाहते थे।” उन्होंने आशंका जताई कि इस फंडिंग का उद्देश्य भारत के चुनावों को प्रभावित करना हो सकता है।

DOGE (सरकारी दक्षता विभाग) ने किया खुलासा
एलन मस्क के नेतृत्व वाले सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) ने हाल ही में खुलासा किया है कि अमेरिकी सरकार द्वारा दुनियाभर के देशों को फंडिंग देने वाली एजेंसी USAID ने भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 2.1 करोड़ डॉलर का योगदान दिया था। ट्रंप ने इस पर तंज कसते हुए कहा, “हम भारत को यह पैसा क्यों दे रहे थे? भारत के पास पहले से ही पर्याप्त संसाधन हैं, और वे दुनिया में सबसे ज्यादा टैक्स लगाने वाले देशों में से एक हैं।”

Whatsapp Channel Join

बांग्लादेश और नेपाल में भी हस्तक्षेप?
DOGE की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका बांग्लादेश में राजनीतिक स्थिरता के नाम पर 2.9 करोड़ डॉलर और नेपाल में जैव विविधता संरक्षण के नाम पर 3.9 करोड़ डॉलर की फंडिंग कर रहा था। बांग्लादेश में बीते वर्ष शेख हसीना सरकार के पतन के बाद मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बनी थी, जिस पर भी अमेरिका की भूमिका को लेकर सवाल उठे हैं।

ट्रंप की दो टूक
ट्रंप ने कहा, “हमें भारत सरकार को इस बारे में सूचित करना चाहिए। यह चौंकाने वाला है कि अमेरिकी करदाताओं का पैसा विदेशी चुनावों पर खर्च किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सरकारी फंडिंग में कटौती के लिए DOGE का गठन किया था, जिससे इस तरह के खर्चों पर रोक लगाई जा सके।