nhm employees

NHM कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन, हाथों पर ‘NHM पक्का करो’ की मेहंदी लगाकर दिया धरना

यमुनानगर

प्रदेशभर के NHM कर्मचारी 11 दिन से हड़ताल पर है। इसी कड़ी में यमुनानगर में एनएचएम कर्मचारियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हाथों पर ‘NHM को पक्का करो’ की मेहंदी लगाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया।

हरियाणा में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल को 11वां दिन है लेकिन अभी तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई है। प्रदर्शनकारी एनएचएम कर्मचारी अलग-अलग प्रदर्शन के जरिए सरकार को चेताने का काम कर रहे हैं। एनएचएम कर्मचारियों ने 11वें दिन उपवास रखकर और हाथों पर मेहंदी के जरिए स्लोगन लिखकर सरकार को घेरा है।

Screenshot 919

प्रदर्शनकारी एनएचएम कर्मचारियों का कहना है कि हमारी हड़ताल लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार हमें हर बार अनसुना कर रही है। हम उपवास रखकर सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। ताकि सरकार जागे और हमारी मांगों को पूरा करें। प्रदेश सरकारी एनएचएम कर्मचारियों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की है।

Whatsapp Channel Join

बता दें कि एनएचएम कर्मचारी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक का पुतला भी फूंक चुके हैं। यमुनानगर विधायक घनश्याम अरोड़ा के आवास पर जाकर ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। हरियाणा में आज करीब 16 हज़ार एनएचएम कर्मचारी उपवास पर है यमुनानगर जिले के भी करीब 600 कर्मचारियों ने आज व्रत रखा है।

अन्य खबरें