साइबर ठग लगातार एक के बाद एक एक घटनाक्रम को अंजाम दे रहे हैं। जहां सोनीपत में साइबर ठगों ने एक युवक को बहला फुसला कर 3 लाख 44 हजार 400 रुपए हड़प लिए। राशि अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई। पुलिस ने शिकायत के बाद थाना गन्नौर में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गन्नौर के किशनपुरा में रहने वाले संयम जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है। 9 व 10 अगस्त को एक टेलीग्राम आईडी द्वारा उसे धोखा दिया गया। उसे मोटी कमाई का झांसा देकर ठगों ने अपने जाल में फंसाया। इसके बाद 3 लाख 44 हजार 400 रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए।
उसने पुलिस से अनुरोध किया है कि मामले की जांच कर उसे न्याय दिलाएं। थाना गन्नौर के आईओ एसआई अशोक कुमार ने बताया कि संयम जैन के साथ फ्रॉड की शिकायत मिली थी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। बैंक अकाउंटों का पता लगाया जा रहा है, जिसमें राशि ट्रांसफर हुई है। उन्होंने कहा कि साइबर ठग लालच देकर आदमियों को फंसा रहे हैं।

